चरस व गांजे के साथ एक युवक पकड़ा

0

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पी रेणुका देवी के निर्देशन में पुलिस ने मोरनौला से लगे धौलकड़िया तिराहे पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान चम्पावत देवीधुरा से मोरनौला को आ रही बोलेरो को रोककर वाहन की चैकिंग में पुलिस को देख वाहन में में बैठा दीवान सिंह रावत पुत्र खड़ग सिंह रावत निवासी बढौलिया, ग्राम रिखोली ढौलीगांव चम्पावत बैग छोड़कर भागने लगा। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 561 ग्राम गांजा बरामद किया गया। जबकि पास में रखे दूसरे बैग की तलाशी लेने पर 1.19 किलो चरस बरामद हुई।

पुलिस ने मुताबिक पकड़े गए युवक दीवान सिंह ने बताया कि यह बैग उसके साथी केशर सिंह फत्र्याल पुत्र नैन सिंह फत्र्याल निवासी बसान पाटी चम्पावत का है। वह पुलिस को देखकर सामने से भाग गया। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत लमगड़ा थाने में केस दर्ज किया गया। जिस वाहन में चरस व गांजा ले जाया जा रहा था उसे भी सीज कर दिया।

चरस की कीमत बाजार में 1 लाख

लमगड़ा के थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि पकड़ी गई चरस की कीमत बाजार में 1 लाख व गांजे की 4 हजार रूपये है। उन्होंने बताया कि पूर्व में आरोपी युवक दीवान सिंह को वर्ष 1998 में थाना सदर, पानीपत हरियाणा में दो किलो चरस के साथ पकड़ा गया था। उसे दस साल की सजा भी हुई थी। और फरार आरोपी केशर सिंह विगत तीन वर्षो से चरस की तस्करी कर सितारगंज में बेचता है। उसे गिरफ्तार करने को पुलिस टीम जुटी है। पुलिस टीम में एसआई श्वेता नेगी, का. वीरेंद्र सिंह, का. राजेंद्र गिरी शामिल रहे।

LEAVE A REPLY