प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग ग्रुप से सम्बन्धित योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित

0

देहरादून:  मुख्य सचिव ओमप्रकाश की अध्यक्षता में सोमवार को सचिवालय में प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग ग्रुप से सम्बन्धित योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। बैठक के दौरान विभिन्न बिन्दुओं पर उच्चाधिकारियों एवं सम्बन्धित जनपदों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से दिशा निर्देश दिए गए।

मुख्यमंत्री ने किया 95 करोड़ 73 लाख 78 हज़ार की 42 योजनाओं का शिलान्यास

ओम प्रकाश ने ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे लाईन परियोजना की अध्यतन स्थिति की जानकारी ली

मुख्य सचिव श्री ओम प्रकाश ने ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे लाईन परियोजना के अन्तर्गत क्षतिपूर्ति के मामलों की अध्यतन स्थिति की जानकारी ली, जिसमें बताया गया कि क्षतिपूर्ति के सभी मामले निस्तारित कर लिए गए हैं। मुख्य सचिव ने रेल विकास निगम हेतु सम्बन्धित जनपदों को सभी आवश्यक अनुमतियां शीघ्र जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने चारधाम ऑलवेदर रोड के सम्बन्ध में अधिकारियों को निर्देश दिए कि चारधाम ऑलवेदर रोड की लगातार समीक्षा करते हुए लम्बित मामलों के निस्तारण का कार्य तेजी से किया जाए।

इस अवसर पर प्रमुख सचिव श्री आर.के. सुधांशु, सचिव श्री आर. मीनाक्षी सुन्दरम, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनपद पौड़ी, रूद्रप्रयाग, चमोली के जिलाधिकारी एवं रेल विकास निगम लिमिटेड के अधिकारी सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

 

 

 

 

मुख्य सचिव ओमप्रकाश ने ली भूस्खलन को रोकने हेतु किए जा रहे कार्यों की अद्यतन स्थिति की जानकारी 

देहरादून:  मुख्य सचिव श्री ओमप्रकाश ने सोमवार को सचिवालय में बलियानाला क्षेत्र में भूस्खलन को रोकने हेतु किए जा रहे कार्यों की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। इस सम्बन्ध में अधिकारियों को निर्देश देते हुए मुख्य सचिव ने कहा कि उत्तराखण्ड आपदा की दृष्टि से संवेदनशील है। उन्होंने कहा मानसून से पहले भूस्खलन को रोकने के लिए शॉर्ट टर्म ट्रीटमेंट वाले सभी कार्य तेजी से पूर्ण कर लिए जाएं।

मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि

मानसून के दृष्टिगत प्रभावित क्षेत्र के अन्तर्गत वापस आकर रह रहे लोगों के रहने हेतु उचित व्यवस्था शीघ्र सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि शॉर्ट टर्म और लॉन्ग टर्म के लिए किए जाने वाले उपचार को आपसी सामंजस्य के साथ किया जाए। बलिया नाले के प्रभावितों के पुनर्वास की कार्यवाही में भी तेजी लायी जाए। जिलाधिकारी नैनीताल श्री धीराज गर्ब्याल ने बताया कि बलियानाले के प्रभावितों के पुनर्वास हेतु 50 नाली भूमि चिन्हित कर ली गयी है। आगे की कार्यवाही गतिमान है एवं शीघ्र पूर्ण कर ली जाएगी।

इस अवसर पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कमिश्नर कुमायूं श्री अरविन्द सिंह ह्यांकि, सचिव श्री एस.ए. मुरूगेशन एवं जिलाधिकारी नैनीताल श्री धीराज गर्ब्याल सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने किया 450 युक्त कोविड केयर सेंटर का किया निरीक्षण

LEAVE A REPLY