तीरथ सिंह रावत के बयान को लेकर महिला कांग्रेस का प्रदर्शन

0

ऋषिकेश। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महिलाओं पर अशोभनीय टिप्पणी करने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत का श्यामपुर पुलिस चौकी के समीप पुतला दहन किया गया। महिला कांग्रेस की ब्लॉक अध्यक्ष अंशुल त्यागी ने कहा कि मुख्यमंत्री को अपनी जुबान पर लगाम लगानी चाहिए। साथ ही अपनी नजरों को प्रदेश में गरीबी और बेरोजगारी की ओर लगाना चाहिए, ना कि महिलाओं के कपड़ों पर। उन्होंने कहा कि प्रदेश का मुखिया जो अपनी जुबान पर लगाम नहीं लगा पाता है वह क्या बेरोजगारी और अपराधियों पर लगाम कस पाएगा। मुख्यमंत्री को इस टिप्पणी पर सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।

भारतीय जनता पार्टी 21 मार्च को जारी करेंगे BJP का घोषणापत्र

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महिलाओं पर अशोभनीय टिप्पणी करने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत का श्यामपुर पुलिस चौकी के समीप पुतला दहन किया गया। महिला कांग्रेस की ब्लॉक अध्यक्ष अंशुल त्यागी ने कहा कि मुख्यमंत्री को अपनी जुबान पर लगाम लगानी चाहिए।

वहीं, लक्ष्मी क्षेत्री ने कहा कि

ऐसी स्थितियां जो देश में हो रही है वह नहीं दिखती। सिर्फ उन्हें केवल महिलाओं के कपड़े दिखाई देते हैं। महिलाओं के लिये जो उन्होंने अशोभनीय बातें उन्होंने कहीं हम इसकी घोर आलोचना करते हैं। पुतला दहन करने वालों में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेन्द्र रमोला, गजेन्द्र विक्रम साही, विजयपाल रावत, राधा देवी, आरती, अंजली, लक्ष्मी क्षेत्री, लक्ष्मी थापा, सीमा थापा, रमा थापा, गौरी थापा, कृष्णा राणा, ममता बिष्ट, लक्ष्मी कुलियाल, लक्ष्मी उनियाल, मीना देवी, अलका, बीना भट्ट,जितेंद्र जोशी, योगी क्षेत्री आदि मौजूद थे।

फटी जींस वाले बयान पर उत्तराखंड के सीएम तीरथ सिंह रावत ने मांगी माफी

LEAVE A REPLY