दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री व वरिष्ठ कांग्रेस नेता शीला दीक्षित के निधन पर सीएम रावत ने जताया शोक

0

 

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री व वरिष्ठ कांग्रेस नेता शीला दीक्षित के निधन पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय समेत अन्य लोगों ने दुख जताया है।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री व वरिष्ठ कांग्रेस नेता शीला दीक्षित जी के निधन की खबर अत्यंत दुःखद है। ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति व शोक संतप्त परिवार को धैर्य प्रदान करने की कामना करता हूं।

वहीं पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस की वरिष्ठ नेता शीला दीक्षित जी के आकस्मिक निधन की खबर से बेहद दुःखी और आहत हूं। मैं ईश्वर से उनकी पुण्य आत्मा की शांति के लिए और दुख की इस कठिन घड़ी में उनके परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं।