इस बार पीएम मोदी रांची में करायेंगे दुनिया को योग, मोदी संग योग करने के लिए लोगों में दिखा खासा उत्साह

0
इस बार पीएम मोदी रांची में करायेंगे दुनिया को योग, मोदी संग योग करने के लिए लोगों में दिखा खासा उत्साह
इस बार पीएम मोदी रांची में करायेंगे दुनिया को योग, मोदी संग योग करने के लिए लोगों में दिखा खासा उत्साह

रांची: पांचवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर रांची में आयोजित होने वाले कार्यक्रम के लिए पीएम मोदी गुरूवार देर रात रांची के लिए रवाना होंगे। योग दिवस को लेकर मेजबान रांची पूरी तरह योग के रंग में रंग चुकी है। पीएम मोदी के साथ योग करने को लेकर राज्य के सभी लोगों को खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। इस कारण लोगों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया के जरिए रजिस्ट्रेशन करा दिया है।

यह भी पढ़ें: विश्व कप से बाहर होने पर भावुक हुए शिखर धवन, सोशल मीडिया पर शेयर की ये वीडियो

बता दें कि पीएम के साथ योग करने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया इतनी तेज गति से चली कि दो दिनों में भी 50 हजार लोग रजिस्ट्रेशन करा चुके थे। लोग इसके बाद भी रजिस्ट्रेशन को उत्सुक दिखे, लेकिन सीटें फुल होने के कारण बड़ी संख्या में लोगों को निराश होना पड़ा। 21 जून को रांची के धुर्वा स्थित प्रभात तारा मैदान में 50 हजार लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ योग करेंगे। कार्यक्रम की तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं। इस कार्यक्रम में शामिल होने गुरुवार 20 जून को रात 10.40 बजे भारतीय वायुसेना के विमान से रांची पहुंच जाएंगे। राजभवन में वह रात्रि विश्राम करेंगे।

यह भी पढ़ें: बिहार के बाद अब उत्तराखंड के इस जिले में चमकी बुखार का अलर्ट जारी, माता-पिता इन बातों का रखें ध्यान

बता दें कि पीएम मोदी गुरुवार रात को रांची पहुंचेंगे और रात राजभवन में बिताएंगे।
आधिकारिक प्रवक्ता ने यहां बताया कि प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली से विशेष विमान से गुरुवार की रात में 10.20 यहां पहुंचेंगे। हवाई अड्डे पर राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू और मुख्यमंत्री रघुवर दास उनका स्वागत करेंगे। प्रधानमंत्री रांची में राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगे और शुक्रवार को पांचवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम में सुबह छह बजे धुर्वा स्थित प्रभात तारा मैदान में लगभग पचास हजार आम लोगों के साथ योग करेंगे।