रांची में बोल पीएम मोदी, अमीरी-गरीबी, जाति-संप्रदाय, सरहद के भेद से परे है योग

0
रांची में बोल पीएम मोदी, अमीरी-गरीबी, जाति-संप्रदाय, सरहद के भेद से परे है योग
रांची में बोल पीएम मोदी, अमीरी-गरीबी, जाति-संप्रदाय, सरहद के भेद से परे है योग

रांची: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर पीएम मोदी दुनिया को योग कराने के लिए झारखंड की राजधानी रांची में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने आम जन को संबोधित करते हुए कहा कि दुनियाभर में योग का प्रसार करने के लिए मीडिया के साथी, सोशल मीडिया के लोग अहम भूमिका निभा रहे हैं। यहीं कारण है कि आज देश-विदेश के अनके हिस्सों में लाखों लोग योग दिवस मना रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि आज हम ये कह सकते हैं कि भारत में योग के प्रति जागरूकता हर कोने तक, हर वर्ग तक पहुंची है। झारखंड में योग दिवस के लिए आना बहुत सुखद अनुभव है।

यह भी पढ़ें: सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने किया पवेलियन मैदान में अंतरराष्ट्रीय योग शिवर का उद्धाटन

वहीं उन्होंने आगे कहा कि योग आयु, रंग, जाति, संप्रदाय, मत, पंथ, अमीरी-गरीबी, प्रांत, सरहद के भेद से परे है। योग अनुशासन है, समर्पण हैं, और इसका पालन पूरे जीवन भर करना होता है। योग सिर्फ तभी नहीं होता जब हम आधा घंटा जमीन या मैट पर होते हैं। रांची और स्वास्थ्य का रिश्ता इतिहास में दर्ज है। अब हमें योग को एक अलग स्थान पर ले जाना है। अब हमें गरीबों के घर तक योग को पहुंचाना है।

यह भी पढ़ें:21 जून राशिफल: जानिए आज क्या कहते हैं आपके सितारे….

वहीं उन्होंने झारंखड के संस्कृति के बारे में भी बोलते हुए कहा कि योग हमारी संस्कृति का हिस्सा रहा है, झारखंड में भी नृत्य के जरिए इसे किया जाता है। जो शरीर को बल देता है।अब हमें आधुनिक योग की यात्रा को शहर से गांव की तरफ पहुंचाना है, ताकि आदिवासी के जीवन में भी ये अभिन्न हिस्सा बने।