गहलोत नहीं अब ये शख्स होंगे कांग्रेस के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष, गांधी परिवार ने लगाई मुहर

0

दिल्ली: लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस पार्टी से पदाधिकारियों का इस्तीफा देने का दौर जारी है। वहीं कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को लेकर भी काफी लंबे से समय चर्चा हो रही थी कि वह अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे सकते हैं। हालांकि पार्टी के पदाधिकारियों राहुल गांधी की इस बात से सहमत नहीं थे। लेकिन फिर भी कांग्रेस पार्टी ने नए अध्यक्ष कौन होगा इस बार सस्पेंस बना हुआ था,लेकिन अब इस सस्पेंस से पर्दा उठ गया है। इस बार कांग्रेस पार्टी का अध्यक्ष गांधी परिवार से नहीं होगा।

यह भी पढ़ें: दंगल गर्ल जायरा वसीम ने छोड़ी फिल्मों की दुनिया, जानिए आखिर क्या है वजह

संडे गार्जियन की एक खबर के अनुसार गांधी परिवार ने ही इस पद के ‌लिए मौजूद विकल्पों में सबसे उपयुक्त नेता को चुन लिया है। कांग्रेस आलाकमान सभी नामों पर विचार करने के बाद गांधी परिवार की सलाह लेकर पूर्व गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे को पार्टी के अगले अध्यक्ष के तौर पर चुनने का मन बना चुका है। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक घोषणा होनी बाकी है। सुशील कुमार शिंदे के नाम पर सहमति बनने से पहले मल्लिकार्जुन खड़गे, गुलाम नबी आजाद, अशोक गहलोत, जनार्दन द्विवेदी से लेकर एके एंटनी और मुकुल वासनिक तक नामों पर चर्चा की गई।