दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष मांगेराम गर्ग का निधन, श्रद्धांजलि देने पहुंचे भाजपा के दिग्गज नेता

0
दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष मांगेराम गर्ग का निधन, श्रद्धांजलि देने पहुंचे भाजपा के दिग्गज नेता

दिल्ली: दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और विधायक मांगेराम गर्ग का निधन हो गया है। उनके निधन की खबर सुनते ही पूरे राजनीति जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। बता दें कि पूर्व अध्यक्ष और विधायक मांगराम गर्ग ने आज सुबह 7:30 पर अंतिम सांस ली। वो काफी लंबे समय से बिमार चल रहे थे, जिसके चलते उनको उत्तरी दिल्ली के एक्शन बालाजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।भाजपा प्रदेश कार्यालय 14 पंडित पंत मार्ग, दिल्ली पर मांगेराम को अंतिम दर्शन और श्रद्धांजलि दी गई।

यह भी पढ़ें: अंतिम सफर पर शीला दीक्षित, कुछ देर में निगमबोध घाट पर अंत्येष्टि, सभी की आंखे नम

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी और पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने भाजपा के पूर्व दिल्ली अध्यक्ष मांगे राम गर्ग को श्रद्धांजलि दी।
बीआई संतोष, रामलाल, संजय जोशी ने भी भाजपा कार्यालय में अंतिम दर्शन किए। दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी भी श्रद्धांजलि देने पहुंचे। गौतम गंभीर, मीनाक्षी लेखी और सतीश उपाध्याय ने भी मांगेराम गर्ग के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन किए।