कांग्रेस के दिग्गज नेता का हुआ निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार

0

हैदराबाद: कांग्रेस के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है। खबरों के मुताबिक पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता जयपाल रेड्डी का शनिवार देर रात हैदराबाद में निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से बीमार थे। 77 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके निधन की खबर सुनते ही पूरे राजनिती जगत में शोक की लहर है।

यह भी पढ़ें: 28 जुलाई राशिफल: जानिए आज क्या कहते हैं आपके सितारे

बताया गया कि देर रात तबीयत ज्यादा बिगड़ने के बाद उन्हें एआईजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। जयपाल रेड्डी 77 साल के थे। उन्होंने पूरी दुनिया को अलविदा कह दिया है। इस दौरान कांग्रेस के सभी नेताओं ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया।