हिमाचल में नहीं हुई कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की रैली, जानिए क्या रही होगी वजह

0
हिमाचल में नहीं हुई कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की रैली, जानिए क्या रही होगी वजह

मंडी: खराब मौसम के चलते कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का हिमाचल दौरा रद्द हो गया है। प्रियंका गाँधी आज मंडी के सुंदरनगर में चुनावी सभा को संबोधित करने के लिए आ रही थी, लेकिन सुदंरनगर में देर रात से ही बारिश तेज हो गई थी। जिसके चलते प्रियंका गांधी का दौरा रद्द हो गया।

यह भी पढ़ें: बलिया में बोले पीएम मोदी, महामिलावटी लोगों ने राजनीति के नाम पर किए रिश्तेदारों के बंगले खड़े

बता दें कि मौसम खराब होने के चलते प्रियंका का हेलीकॉप्टर नहीं उतर पाया। इससे सुबह 10 बजे से प्रियंका का इंतजार कर रहे रैली में पहुंचे लोगों को निराशा हाथ लगी है। पूर्व निर्धारित कार्यक्रत के तहत प्रियंका का पॉलिटेक्निक कॉलेज से रैली स्थल तक खुली जीप में सवार होकर रोड शो होना था। प्रियंका का हेलीकॉप्ट से पॉलिटेक्निक कॉलेज के खेल मैदान में पहुंचने का कार्यक्रम था, लेकिन खराब मौसम इसमें बाधा बन गया।