सीएम भूपेश बघेल ने वरिष्ठ पत्रकार वासुदेवन के निधन पर किया शोक व्यक्त

0
सीएम भूपेश बघेल ने वरिष्ठ पत्रकार वासुदेवन के निधन पर किया शोक व्यक्त
सीएम भूपेश बघेल ने वरिष्ठ पत्रकार वासुदेवन के निधन पर किया शोक व्यक्त

रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बस्तर के वरिष्ठ पत्रकार  के.के. वासुदेवन के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा है कि वासुदेवन बस्तर अंचल की पत्रकारिता के महत्वपूर्ण स्तम्भ थे। उन्होंने अपने लगभग 20 वर्षों की पत्रकारिता में बस्तर की जनता की आवाज को मुखरता और निर्भीकता से अभिव्यक्ति दी है। मुख्यमंत्री ने वासुदेवन के शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

यह भी पढ़ें: सीएम भूपेश बघेल आज धमतरी और दुर्ग जिले के आयोजित कार्यक्रम में होंगे शामिल

उल्लेखनीय है कि वासुदेवन ने शासकीय सेवा से निवृत होने के बाद बस्तर से पत्रकारिता की शुरुआत की। उन्होंने देशबंधु, अमृतसन्देश, बस्तर किरण में लंबे समय तक कार्य किया। वे वर्तमान में समअप मेल में कार्यरत थे। वासुदेवन पिछले कुछ महीनों से अस्वस्थ चल रहे थे। आज मध्यप्रदेश के देवास में उनका निधन हो गया।