स्वच्छ सर्वेक्षण में राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट नगरीय निकायों को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया सम्मानित

0

रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां रेन वॉटर हार्वेस्टिंग पर आयोजित कार्यशाला में स्वच्छ सर्वेक्षण 2019 मेें राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले छत्तीसगढ़ के विभिन्न नगर पंचायतों, नगरपालिका परिषदों और नगर निगमों के नगरीय निकायों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने स्वच्छता कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्तर पर देश के दूसरे स्वच्छ शहर के रूप में चयनित नगर पालिक निगम, अंबिकापुर के महापौर डॉ. अजय तिर्की, सभापति श्री मोहम्मद शफी अहमद, आयुक्त मनोज सिंह, नोडल अधिकारी रमेश सिंह को सम्मानित किया।

यह भी पढ़ें: बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही फिल्म ‘जजमेंटल है क्या’, पहले ही दिन कमाए इतने करोड़

इसी तरह राष्ट्रीय स्तर पर नेशनल सेनिटेशन सिटी के रूप में चयनित नगर पालिका निगम, भिलाई के महापौर देवेन्द्र यादव, सभापति श्याम संुदरराव, आयुक्त श्रीसुदेश कुमार सुंदरानी, नोडल अधिकारी आर.के.साहू को सम्मानित किया गया है।इसी प्रकार 10 लाख से अधिक जनसंख्या वाले शहरों में राष्ट्रीय स्तर पर फास्टेस्ट मुवर बिग सिटी के रूप में चयनित नगर पालिका निगम रायपुर के महापौर प्रमोद दुबे, सभापति प्रफुल्ल विश्वकर्मा, आयुक्त श्री शिव अनंत तायल, नोडल अधिकारी हरेन्द्र साहू को सम्मानित किया गया है।