भाजयुमो ने 27 अधिवक्ताओं को भाजपा की दिलाई सदस्यता

0
भाजयुमो ने 27 अधिवक्ताओं को भाजपा की दिलाई सदस्यता

लातेहार:(बद्री गुप्ता) आज दिनांक 3 अगस्त 2019 दिन शनिवार को लातेहार व्यवहार न्यायालय के परिसर में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा भाजपा का सदस्यता अभियान चलाया गया। जिसका नेतृत्व भाजयुमो के जिला लीगल सेल संयोजक राजीव रंजन कुमार पांडेय ने किया, इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजयुमो के जिला अध्यक्ष ध्रुव कुमार पांडेय उपस्थित रहे। साथ में भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष चंद्रेश शौंडीक, जिला मंत्री सह सदस्य जिला प्रभारी रघुवीर यादव, जिला मंत्री विवेकानंद गुप्ता एवं लातेहार ग्रामीण के मंडल अध्यक्ष यश राज गुप्ता उपस्थित रहे। भाजयुमो जिला अध्यक्ष ध्रुव कुमार पांडेय ने कहा कि आज व्यवहार न्यायालय के परिसर में 27 सम्मानित अधिवक्ता गण को भाजपा का सदस्यता दिलाया गया। कल 4 अगस्त को जिला के तमाम भाजयुमो कार्यकर्ता अपने अपने गांव पंचायत में लोगों को भाजपा की सदस्यता दिला कर संगठन पर्व महासदस्यता अभियान चलाएंगे।

यह भी पढ़ें: अपनी सुरीली आवाज से सोशल मीडिया पर धूम मचा रही है ये महिला, लोग लता मंगेशकर से कर रहे तुलना

वहीं लीगल सेल के जिला संयोजक राजीव रंजन पांडेय ने कहा कि भाजयुमो कार्यकर्ता अपने समय से सदस्यता के लक्ष्य को पूरा करेंगे। सदस्यता प्राप्त करने वाले अधिवक्ता में बृंद कुमार, जय प्रकाश नाथ शाहदेव, संजय कुमार गुप्ता, ओमप्रकाश तिवारी, सुधीर कुमार सिंह, प्रदीप कुमार उपाध्याय, मिथिलेश कुमार, पंकज कुमार, जानकी प्रसाद यादव, निरंजन कुमार गुप्ता, नागेंद्र प्रसाद गुप्ता, मिथिलेश कुमार सिंह,, सविता गुप्ता, चंदन कुमार, सूर्य देव दुबे, निरंजन प्रकाश मलान, संजय गुप्ता, धीरेंद्र शुक्ला, मनोज कुमार मिश्रा, अरविंद गुप्ता, नरोत्तम पांडेय, प्रदीप पांडेय, अब्दुल सलाम, मोबिन आलम, हरिओम पांडेय, वासुदेव पांडेय सहित कई आम लोगों को भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई गई।