ऐतिहासिक जीत हासिल करने के बाद आडवाणी और जोशी से मिलने पहुंचे मोदी और शाह

0
ऐतिहासिक जीत हासिल करने के बाद आडवाणी और जोशी से मिलने पहुंचे मोदी और शाह

दिल्ली: लोकसभा चुनाव 2019 में भाजपा ने ऐतिहासिक जीत हासिल की है। भाजपा ने अकेले दम पर 300 से ज्यादा लोकसभा सीटों पर कमल का फूल खिलाया। इस ऐतिहासिक जीत के बाद देश तथा विदेश के बड़े-बड़े नेता नरेंद्र मोदी को एक बार फिर से पीएम बनने की बधाई दे रहे है। देश में फिर से जीत का परचम लहराने के बाद पीएम मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भाजपा के दिग्गज नेता लाल कृष्ण आडवाणी से मिलने पहुंचे। इसके बाद मोदी और शाह भाजपा के वरिष्ठ नेता मनोहर जोशी से मिलने पहुंचे।

यह भी पढ़ें: बारातियों से भरी मैक्स अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी, 12 लोग घायल, एक की मौत

आडवाणी से मुलाकात के बाद मोदी ने ट्विटर पर लिखा, ‘आडवाणी जी से मुलाकात की। बीजेपी को आज इतनी बड़ी सफलता इसलिए मिली क्योंकि आडवाणी जी जैसे महान नेताओं ने पार्टी को खड़ा करने में दशकों तक काम किया और लोगों को वैचारिक रूप से एक मजबूत दृष्टिकोण दिया।’ साथ मुरली मनोहर जोशी की तारीफ करते हुए मोदी ने लिखा, ‘डॉ. मुरली मनोहर जोशी बेहद विद्वान हैं। भारतीय शिक्षा को और बेहतर बनाने में उनका अहम योगदान है। उन्होंने हमेशा पार्टी की मजबूती के लिए काम किया और मेरे जैसे कई कार्यकर्ताओं को इनका मार्गदर्शन मिला है।’