प्रचंड जीत के बाद पीएम मोदी ने किया ट्टीट, सबका साथ+सबका विकास+सबका विश्वास= विजयी भारत

0
प्रचंड जीत के बाद मोदी ने किया ट्टीट, सबका साथ+सबका विकास+सबका विश्वास= विजयी भारत

दिल्ली: लोकसभा चुनाव के रुझानों के मुताबिक भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिल रहा है। एक बार फिर से देशभर में मोदी लहर देखने को मिल रही है। वहीं मतगणना शुरू होने के करीब ६ घंटे बाद मोदी ने ट्टीट किया। जिसमें उन्होंने सबका साथ+सबका विकास+सबका विश्वास= विजयी भारत। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा, ‘‘यह जीत पूरे भारत की जीत है। देश के युवा, गरीब, किसान की आशाओं की जीत है। यह भव्य विजय प्रधानमंत्री मोदी जी की पांच साल के विकास और मजबूत नेतृत्व में जनता के विश्वास की जीत है।’’

भोपाल से दिग्विजय सिंह के खिलाफ आगे चल रही भाजपा प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा ने कहा कि जीत निश्चित है। अधर्म का नाश होगा। शिवराज सिंह चौहान ने कहा, ‘‘जनता कहती थी कि मामा लोकसभा चुनाव में बदला लेंगे। कांग्रेस से ब्याज समेत बदला लिया है।’’ विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा कि एक बार फिर भाजपा को जीत दिलाने के लिए मोदीजी का अभिनंदन।