Weather News Update: शीतलहर से फिलहाल नहीं मिलेगी राहत, जानें- मौसम का ताजा अपडेट

0
galaxymedia-polution
galaxymedia-polution

नई दिल्ली। उत्तर पश्चिमी हवाओं के कारण पूरा उत्तर भारत भयंकर शीतलहर और कोहरे की चपेट में है। राजधानी दिल्ली में शीतलहर ने 22 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है और अभी राहत मिलने की संभावना नहीं है। 30 दिसंबर से तापमान में कुछ बढ़ोतरी की उम्मीद जताई जा रही है। पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान और दिल्ली में न्यूनतम तापमान में और गिरावट आने की उम्मीद है। इससे रात में भी शीतलहर शुरू हो सकती है।

अमृतसर, चंडीगढ़, अंबाला, दिल्ली-एनसीआर समेत पंजाब, हरियाणा के अधिकांश हिस्सों और पश्चिम उत्तर प्रदेश के साथ-साथ उत्तरी राजस्थान में कुछ स्थानों पर शीतलहर चलने के आसार हैं। कोहरे के कारण रेल, सड़क और वायु यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है। तेजस, राजधानी और शताब्दी जैसी ट्रेनें भी घंटों विलंब से चल रही हैं।

ठंड से दिल्ली का बुरा हाल

मौसम विभाग के मुताबिक इस बार दिल्ली में शीतलहर 14 दिसंबर से शुरू हुई थी, तब से लगातार इसका कहर जारी है। इससे पहले दिसंबर 1997 में ही इतनी लंबी शीतलहर चली थी। तब पूरे माह के दौरान 17 दिन शीतलहर के रहे थे, हालांकि ये लगातार नहीं थे। प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र, दिल्ली के प्रभारी कुलदीप श्रीवास्तव के अनुसार, 29 दिसंबर तक तापमान ऐसे ही बना रहेगा। न्यूनतम तापमान 4 डिग्री पर पहुंच सकता है। 30 दिसंबर से स्थिति में कुछ बदलाव होगा। दो और तीन जनवरी को हल्की बूंदाबांदी की संभावना भी है।

श्रीनगर में गुजरी सीजन की सबसे सर्द रात

जम्मू कश्मीर में सर्दी का सितम चरम पर है। श्रीनगर का न्यूनतम पारा गिरकर माइनस 4.3 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वर्तमान सीजन में श्रीनगर की यह सबसे ठंडी रात थी। इसके एक दिन पहले यहां का न्यूनतम पारा माइनस चार डिग्री था। जम्मू, कटड़ा को छोड़ अधिकतर क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से नीचे चल रहा है। लद्दाख के द्रास का तापमान शून्य से 30 डिग्री नीचे के करीब पहुंचा। उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक धूप खिली और लोगों ने राहत की सांस ली।

हरियाणा-पंजाब में शीतहर का प्रकोप

हरियाणा में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट आई तो पंजाब के लुधियाना में ठंड से 50 साल का रिकॉर्ड टूट गया। पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के मौसम विभाग के अनुसार लुधियाना में 1970 के बाद पहली बार 25 दिसंबर को शहर का अधिकतम तापमान लुढ़क कर 8.6 तक आया है। सर्दी के कारण गुरुग्राम में तीन लोगों की मौत हो गई। हल्की बारिश होने के कारण झारखंड के कुछ हिस्सों में ठंड बढ़ गई है।

पंजाब में बिगड़ने लगा AQI

कोहरे के कारण पंजाब में हवा और जहरीली हो गई। पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक ब¨ठडा का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआइ) 321 रहा, जो बहुत खराब श्रेणी में आता है। एक्यूआइ 232 के साथ मंडी गो¨बदगढ़ दूसरे स्थान पर और 174 के साथ पटियाला तीसरे स्थान पर रहा।

LEAVE A REPLY