उत्तराखंड की बेटी ने बढ़ाया मान, बनेंगी मध्य प्रदेश की जज…

0

देहरादून:  सच ही कहा गया है कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती। साथ ही सफलता के लिए सकारात्मक सोच भी जरूरी है। ऐसा कहना है मध्य प्रदेश सिविल जज के लिए चयनित हुईं देहरादून सेलाकुई निवासी सौम्या सिंह का। सौम्या ने पीसीएस (जे) सामान्य श्रेणी में 72वीं रैंक हासिल की है।

सौम्या का दूसरा प्रयास…

सौम्या का पीसीएस के लिए ये दूसरा प्रयास था। सौम्या के चयनित होने पर परिवार में खुशी की लहर है । सौम्या के पिता सेलाकुई स्थित भारतीय मृदा एवं जल संरक्षण संस्थान में बतौर सीनियर टेक्निकल ऑफिसर के पद पर तैनात हैं।

ज़रूर पढ़ें :जिस CBI हेडक्वार्टर का किया था उद्घाटन, आज वहीं गिरफ्तार होकर पहुंचे चिदंबरम

2012 में उनके पिता का तबादला सेलाकुई…

सौम्या मूल रूप से उत्तर प्रदेश के शामली जिले के कसेरवा कला गांव की रहने वाले हैं। दो बहनों में बड़ी सौम्या की प्रारंभिक शिक्षा सेंट्रल पब्लिक स्कूल आगरा में हुई। वहीं से उन्होंने इंटर की परीक्षा उत्तीर्ण की। वर्ष 2012 में उनके पिता का तबादला सेलाकुई में हुआ। सौम्या ने वर्ष 2017 में राजावाला स्थिति इक्फाई यूनिवर्सिटी से लॉ की परीक्षा उत्तीर्ण की।

मेहनत से ज्यादा जरूरत सकारात्मक सोच की…

सौम्या की मां रेखा सिंह ग्रहणी हैं। सौम्या ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को दिया है। सौम्या का कहना है कि मेहनत से ज्यादा जरूरत सकारात्मक सोच की होती है, सकारात्मक सोच से कुछ भी हासिल किया जा सकता है।