बहराइच: उत्तरप्रदेश में भले ही पुलिस हत्या की घटनाओं पर बंदिश लगाने की लाख कोशिशें कर रही हो लेकिन फिर भी बदमाश आए दिन अपने बेखौफ इरादों से इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। और इस बार की घटना को सुनकर तो आप भी दंग रह जाएंगे। अगर शहर में एक नेता ही बदमाशों के निशाने पर है तो फिर ऐसे में हम कैसे कह दें कि प्रदेश की जनता सुरक्षित है। जी हां ताजा मामला कोतवाली नगर क्षेत्र के मुहल्ला सलारगंज का है, जहां बेखौफ बदमाशों ने भाजपा आईटी सेल के नगर अध्यक्ष को चलती ट्रेन में पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। फिर चलती ट्रेन से उन्हें नीचे फेंक दिया। गंभीर हालत में भाजपा नेता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यह भी पढ़ें: मायावती का पीएम पर वार, कहा- चुनाव में डूब रही मोदी की नैया, अब तो RSS ने भी छोड़ा साथ
जानकारी के मुताबिक कोतवाली नगर क्षेत्र के मुहल्ला सलारगंज निवासी आशीष सिंह पुत्र पुरुषोत्तम सिंह भाजपा आईटी सेल में नगर अध्यक्ष हैं। वह एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होकर रविवार की देर शाम ट्रेन से वापस बहराइच लौट रहे थे। रास्त में कुछ बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया। जिसके बाद उन लोगों ने दोंदरा नाला के पास ट्रेन की गति धीमी होने पर नीचे फेंक दिया। रेलवे लाइन के किनारे आसपास के ग्रामीणों ने राम आशीष को खून से लथपथ पड़ा हुआ पाया।
.jpeg)









.jpeg)












