लोकसभा चुनाव में हार के बाद प्रियंका ने संभाली यूपी की कमान, कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर

0
लोकसभा चुनाव में हार के बाद प्रियंका ने संभाली यूपी की कमान, कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर

लखनऊ: लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली करारी हार के बाद पार्टी के सभी दिग्गज नेताओं ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। जिससे पार्टी के लिए अब संकट पैदा हो गया है। कांग्रेस के दिग्गज नेताओं का इस्तीफा देने के बाद अब कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी अकले ही 2022 के मिशन को संभालेंगी। प्रियंका गांधी ने पूरे यूपी की कमान अपने हाथों में ले ली है। पूरे प्रदेश का प्रभारी महासचिव बनाए जाने के बाद प्रदेश के सभी कार्यताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। पार्टी कार्यकर्ताओं का कहना है कि एक प्रभारी महासचिव होने से फैसले लेने में अनावश्यक देरी नहीं होगी। संगठन को मजबूती मिलेगी।

यह भी पढ़ें: सीएम अमरिंदर से नहीं बनी बात, नवजोत सिंह सिद्धू ने कैबिनेट पद से दिया इस्तीफा

बता दें कि बीते 6 महीने पहले ही प्रियंका गांधी ने राजनीति में दूबरा कदम रखा है। जिसके बाद उन्हें पार्टी ने राष्ट्रीय महासचिव का पद सौंप दिया। प्रियंका गांधी के साथ पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को पश्चिमी उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी दी गई थी। लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार की जिम्मेदारी अपने ऊपर लेते हुए पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वहीं इससे पहले कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद अब पार्टी के पुनर्गठन की प्रक्रिया चल रही है। सूत्रों के अनुसार, नया राष्ट्रीय अध्यक्ष तय होने के बाद प्रदेशों में बदलाव होगा। इसी को देखते हुए फिलहाल प्रियंका गांधी को पूर्वी उत्तर प्रदेश के साथ पश्चिमी उत्तर प्रदेश की भी जिम्मेदारी दी गई है।