आखिरी चरण के प्रचार के लिए वाराणसी पहुंचेंगी प्रियंका गांधी, कार्यकर्ताओं में फूकेंगी जीत का मंत्र

0
आखिरी चरण के प्रचार के लिए वाराणसी पहुंचेंगी प्रियंका गांधी, कार्यकर्ताओं में फूकेंगी जीत का मंत्र

वाराणसी: लोकसभा चुनाव 2019 के लिए लड़ाई अब अपने आखिरी चरण तक पहुंच चुकी है। जिसके लिए सभी पार्टी के नेता प्रचार-प्रसार में पूरी ताकत झौैंक रहे हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी आज वाराणसी दौरे पर हैं। यहां पहुंचकर प्रियंका गाँधी लंका स्थित मालवीय प्रतिमा पर माल्यार्पण कर गोदौलिया तक रोड शो करेंगी। जिसके लिए पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पूरी तैयारियां कर ली है। वाराणसी में रोड शो करने के बाद प्रियंका गांधी काशी विश्वनाथ और शहर कोतवाल काल भैरव का आशीर्वाद लेकर दिल्ली रवाना हो जाएंगी।

यह भी पढ़ें: यहां नींद में करवट बदलने से हुई युवक की मौके पर मौत, जानिए पूरा मामला

बता दें कि इससे पहले मंगलवार को प्रियंका गाँधी वाराणसी में रोड़ करने के लिए आ रही थी। जिसके लिए पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पूरी तैयारियां भी कर ली थी। जिसके बाद पार्टी कार्यालय से पहले जारी कार्यक्रम में बदलाव करते हुए प्रियंका का रात्रि प्रवास रद्द कर दिया गया है। 15 मई को प्रियंका गांधी दिल्ली से 12.15 बजे वाराणसी के लिए उड़ान भरेंगी। डेढ़ बजे वह बाबतपुर हवाई अड्डे पर उतरेंगी। यहां से वह हेलीकॉप्टर से सलेमपुर जाएंगी। सलेमपुर से कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष व वाराणसी के पूर्व सांसद डॉ. राजेश मिश्र चुनावी मैदान में हैं।