फैक्टरी में सिलेंडर फटने से दर्दनाक हादसा, आधा दर्जन मजदूर आए चपेट में, कई की हालत गंभीर

0
फैक्टरी में सिलेंडर फटने से दर्दनाक हादसा, आधा दर्जन मजदूर आए चपेट में, कई की हालत गंभीर

मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में उस समय हड़कंप मच गया जब एक फैक्टरी में सिलेंडर फटने से आधा दर्जन मजदूर झुलस गए। वही आनन-फानन में सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां छह मजदूरों की गंभीर हालत देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें मेरठ रेफर कर दिया। वही मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी ली। झुलसे लोगों के परिजनों में हादसे की सूचना से कोहरम मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें: बस चलाते हुए चालक को पड़ा हार्ट अटैक, लेकिन मौत से पहले बचा गया 30 यात्रियों की जान

जानकारी के अनुसार, थाना नई मंडी कोतवाली स्थित एक फैक्टरी में बुधवार सुबह अचानक सिलेंडर फटने से हादसा हो गया। फैक्टरी में काम कर रहे दस से भी ज्यादा मजदूर इस हादसे की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस हो गए। अन्य कर्मचारियों की मदद से घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनकी हालात को गंभीर देख उन्हे हाई सेंटर रेफर कर दिया गया है। वही पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।