इस दिन श्रीकृष्ण जन्मभूमि आएंगे सीएम योगी आदित्यनाथ, तैयारियों में जुटा प्रशासन

0
इस दिन श्रीकृष्ण जन्मभूमि आएंगे सीएम योगी आदित्यनाथ, तैयारियों में जुटा प्रशासन

लखनऊ: सीएम योगी आदित्यनाथ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी से पहले भगवान कृष्ण की नगरी में आ सकते हैं। बीते कुछ दिन पहले ही उन्होंने ब्रज भूमि के विकास से जुड़ी 257 करोड़ की योजनाओं को स्वीकृति प्रदान की है। इनमें से अनेक परियोजनाओं का लोकापर्ण और शिलान्यास करना अभी बाकी है। इसलिए उम्मीद जताई जा रही है कि सीएम योगी आदित्यनाथ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी से पहले मथुरा आ सकते हैं। इसके लिए शासन-प्रशासन की ओर से तैयारियां भी शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें: तकनीकि खामी के कारण चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग पर लगी रोक, जल्द घोषित होगी नई तारीख

श्रीकृष्ण जन्मभूमि में सैलानियों का तांता लगे रहे इसके लिए प्रदेश सरकार तेजी से विकास की संभावनाओं पर जोर दे रही है। मुख्यमंत्री की रुचि भी ब्रज तीर्थ के विकास को लेकर है। हाल ही में उन्होंने शीर्ष अधिकारियों के साथ ब्रज विकास की परियोजनाओं को अपनी स्वीकृति प्रदान की है।संकेत यह भी मिल रहे हैं कि मुख्यमंत्री का जल्द ही ब्रज भ्रमण हो सकता है। वे यहां ब्रज तीर्थ विकास परिषद के कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास कर सकते हैं।