लखनऊ: उत्तरप्रदेश में विधानसभा का मानसून सत्र गुरुवार यानि आज से शुरू हो गया है। मानसून सत्र के पहले ही दिन दिवंगत सदस्य जगन प्रसाद गर्ग को श्रद्धांजलि देने के बाद स्थगित हो जाएगी। विधानसभा अध्यक्ष ह्रदय नारायण दीक्षित की अध्यक्षता में बुधवार को कार्य मंत्रणा समिति की बैठक में विधानसभा के 18 से 26 जुलाई तक के कार्यक्रमों पर विचार किया गया।
यह भी पढ़ें: बेरोजगारों के लिए अच्छी खबर, उत्तराखंड में 1218 वन रक्षकों की भर्ती प्रक्रिया जल्द होगी शुरू
विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि 19 को अध्यादेशों एवं अधिसूचनाओं को सदन के पटल पर रखा जाएगा। 23 जुलाई को अनुपूरक बजट रखा जाएगा। 24 को अनुपूरक अनुदानों पर चर्चा के बाद उन्हें पारित किया जाएगा। 25, 26 जुलाई को अन्य मदों के साथ विधेयकों के प्रस्तुतिकरण व पारित करने का कार्य होगा।
.jpeg)









.jpeg)












