जानिए तीन तलाक विधेयक पर क्या बोले आजम खां

0
जानिए तीन तलाक विधेयक पर क्या बोले आजम खां
जानिए तीन तलाक विधेयक पर क्या बोले आजम खां

दिल्ली: शुक्रवार को लोकसभा में तीसरी बार तीन तलाक का बिल पेश किया गया। केंद्रीय कानून एवं विधि मंत्री रविशंकर प्रसाद ने लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला से तीन तलाक के विधेयक को संसद में पेश करने की अनुमति मांगी। जिसके बाद सदन में विपक्ष ने इन बिंदुओं पर जमकर विरोध जताया। ऐसे में उत्तर प्रदेश के रामपुर से समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खां ने भी तीन तलाक के विधेयक पर अपनी प्रतिक्रिया जताई है। आजम खां ने कहा कि उनकी पार्टी कुरान में लिखी बातों का समर्थन करती है।

यह भी पढ़ें: बड़ी खबर: हरिद्वार डीएम पद से हटाए जाएंगे दीपक रावत, जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर

वहीं उन्होंने आगे कहा कि हमारी पार्टी कुरान में लिखी बातों पर ही विश्वास करती है और उसी का समर्थन भी करेगी। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि कोई भी धर्म महिलाओं को उतनी आजादी नहीं देता जितना इस्लाम ने दिया है। 500 साल पहले इस्लाम ही वो धर्म था जिसने महिलाओं को सबसे पहले समानता का अधिकार दिया था। उन्होंने आगे कहा कि आज के समय में इस्लाम में सबसे कम तलाक होते हैं और महिलाओं के खिलाफ हिंसा भी इस्लाम में सबसे कम होती है। महिलाओँ को जलाया या उनकी हत्या नहीं की जाती।आजम खां आगे बोले, तीन तलाक एक धार्मिक मुद्दा है, राजनीतिक नहीं और एक मुसलमान के लिए कोई भी चीज कुरान के ऊपर नहीं है। शादी, तलाक और हर चीज के लिए कुरान में साफ-साफ निर्देश है।