चुनाव के बाद पहली बार अयोध्या पहुंचे सीएम योगी, भगवान राम की प्रतिमा का किया अनावरण

0
चुनाव के बाद पहली बार अयोध्या पहुंचे सीएम योगी, भगवान राम की प्रतिमा का किया अनावरण
चुनाव के बाद पहली बार अयोध्या पहुंचे सीएम योगी, भगवान राम की प्रतिमा का किया अनावरण

अयोध्या: लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत हासिल करने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ आज पहली बार राम नगरी अयोध्या पहुंचे। यहां पहुंचकर उन्होंने महंत नृत्य गोपाल दास के 81वें जन्मदिवस समारोह का उद्घाटन करने के बाद कर्नाटक से लाई गई कोदंड राम की प्रतिमा का अनावरण किया।

यह भी पढ़ें: तिरंगे में लिपटकर अमेरिका से भारत के लिए रवाना हुआ वित्त मंत्री प्रकाश पंत का पार्थिव शरीर

बता दें कि भगवान राम की मूर्ती कर्नाटक के कावेरी कर्नाटक स्टेट आर्ट्स एवं क्राफ्ट इंपोरियम से 35 लाख में खरीदी गई। भगवान राम की यह प्रतिमा देखने में काफी आकर्षक है। प्रतिमा का अनावरण अस्थाई स्थल पर कराया जाएगा और बाद में लाइब्रेरी में इसका स्थाई प्लेटफॉर्म बन जाने पर इसे वहां स्थापित कर दिया जाएगा। 7 फीट की इस प्रतिमा को बनाने वाले कलाकार एम मूर्ति को राष्ट्रपति पुरस्कार से भी नवाजा जा चुका है।