CM Yogi Adityanath : मुख्यमंत्री योगी ने रामभक्तों के लिए किया बड़ा एलान

0
CM Yogi Adityanath

CM Yogi Adityanath :  बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक बजे बरेली क्लब मैदान में पहुंचे। उन्होंने यहां कई विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इसके बाद जनसभा को संबोधित करते हुए लोगों को अयोध्या आने का निमंत्रण दिया।

Bharat Jodo Nyay Yatra : मणिपुर सरकार ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा को अनुमति देने से किया इनकार

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सभी लोगों को अयोध्या आना है, 22 जनवरी के बाद दर्शन के लिए आइए। विधायक और सांसद के जरिए अयोध्या आइए। उन्होंने एलान किया कि सारा खर्चा जनप्रतिनिधि उठाएंगे। साथ ही 14 से 20 जनवरी तक स्वच्छता कार्यक्रम चलाएं। नगर, गांव घर को स्वच्छ कीजिए। नगर, गांव घर को स्वच्छ कीजिए। जैसे दिवाली पर करते हैं।

16 जनवरी से राम नाम संकीर्तन कीजिए। 22 जनवरी को नगर में भंडारा का आयोजन कीजिए। दीपोत्सव के जरिए नए भारत में सहयोग कीजिए। उन्होंने कहा कि हर नागरिक कर्तव्य है कि हर काम देश के नाम। पहले देश, फिर समाज, फिर परिवार और फिर व्यक्ति है।

चहुंओर विकास हो रहा है- CM Yogi Adityanath

मुख्यमंत्री ने नगर निगम चुनाव में जीत दिलाने के लिए बरेली की जनता का आभार ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि नगर निकाय चुनाव में आया था। स्मार्ट सिटी की सरकार में डबल इंजन के साथ ट्रिपल इंजन जोड़ने की जरूरत थी। जनता ने भरोसा जताया और उमेश गौतम को मेयर चुना।

मुख्यमंत्री ने कहा कि चहुंओर विकास हो रहा है। वाराणसी, नोएडा में विकास होगा तो बरेली में भी विकास हो रहा है। वाराणसी में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर बना तो बरेली में भी नाथ नगरी कॉरिडोर बनाया जा रहा है।

‘अब कर्फ्यू नहीं, कांवड़ यात्रा निकलती है’

सीएम योगी ने कहा कि बरेली में कर्फ्यू के दौरान मेरा भी यहां आने का कार्यक्रम था। लेकिन आने नहीं दिया गया। कहा कि बरेली में अब जो कर्फ्यू लगाएगा, उसपर कर्फ्यू लगेगा। उन्होंने कहा कि पहले अलीगढ़, मुजफ्फरनगर, मुरादाबाद, रामपुर में कर्फ्यू लगते थे। अब कर्फ्यू नहीं लगता है। अब कावड़ यात्रा निकलती है। यही बदलता उत्तर प्रदेश है।

उन्होंने कहा कि पहले बेटी स्कूल, बाजार नहीं जा पाती थी। क्योंकि जिनकी सरकार थी वे अपराधियों को सुरक्षा देते थे। लेकिन अब सब सुरक्षित हैं। देश में कहीं जाइए बताइए उत्तर प्रदेश से हूं तो लोग खुश होते हैं।

Goa murder : पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा कैसे मां ने की अपने चार साल के बच्चे की हत्या

LEAVE A REPLY