भाजपा पर भड़की मायावती, कहा- सत्ता व धनबल का इस्तेमाल कर भाजपा ने गिराई कर्नाटक में सरकार

0
भाजपा पर भड़की मायावती, कहा- सत्ता व धनबल का इस्तेमाल कर भाजपा ने गिराई कर्नाटक में सरकार

लखनऊ: मुद्दा कोई भी क्यों ना हो पर विपक्षी पार्टियां भाजपा सरकार को घेरने का मौका कभी नहीं छोड़ती है, ऐसा ही कुछ इन दिनों कर्नाटक में हो रहा है, जहां कांग्रेस-जीडीएस सरकार गिर गई है,लेकिन इसी के साथ विपक्षियों का भाजपा सरकार पर निशाना साधने का दौर भी शुरू हो गया है। कर्नाटक में कांग्रेस-जीडीएस की सरकार गिरने पर भाजपा सुप्रीमो मायावती ने एक बार फिर से भाजपा पर जमकर निशान साधा है। मायावती ने भाजपा सरकार पर ट्टिटर वार करते हुए लिखा कि, कर्नाटक में भाजपा ने जिस तरह संवैधानिक मर्यादाओं को ताक पर रखकर विपक्ष की सत्ता गिराने का काम किया है। वह लोकतंत्र के इतिहास में काले अध्याय के रूप में दर्ज होगा। उन्होंने कहा कि इसकी जितनी भी निंदा की जाए कम है।

यह भी पढ़ें: पूर्व सीएम दिवंगत शीला दीक्षित की अस्थियां हरिद्वार में की गई विसर्जित

बता दें कि पिछले कई महीने से कनार्टक में सियासी बाजार गरमाया हुआ था, जो अब टूट चुका है। कर्नाटक में कांग्रेस व जद (एस) विधायकों के इस्तीफे से लड़खड़ाई 14 महीने पुरानी सरकार बहुमत परीक्षण में फेल हो गई। जिसके बाद मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी ने इस्तीफा दे दिया और भाजपा नेता बीएस येदियुरप्पा ने सरकार बनाने का दावा पेश किया।