अखिलेश ने कसा तंज, कहा- भाजपा राज में सरकार के लोग ही महिलाओं की इज्जत तार-तार करने में लगे

0
अखिलेश ने कसा तंज, कहा- भाजपा राज में सरकार के लोग ही महिलाओं की इज्जत तार-तार करने में लगे

लखनऊ: सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक बार फिर से प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि आए दिन हो रही लूट, हत्या, अपहरण और बलात्कार की घटनाएं कानून व्यवस्था पर प्रश्न चिह्न लगाती हैं। लेकिन इतना सब होने के बाद भी प्रदेश सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है। अपराधी बेखौफ हैं, महिलाएं और बच्चियां दहशत में हैं। भाजपा का एंटी रोमियो स्क्वॉयड नाम लेने भर को रह गया है।

यह भी पढ़ें: हिमाचल में बारिश ने बरपाया कहर, मलबे में दबीं कई गाड़ियां, थाने में भी घुसा पानी

भाजपा सरकार प्रदेश की बदनामी कराने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रही है। अखिलेश ने कहा कि भाजपा राज में सरकार के लोग ही महिलाओं की इज्जत तार-तार करने में लगे हैं। वहीं अखिलेश यादव ने आगे कहा कि एटा के थाना आवागढ़ के नगला राजा निवासी महिला से दो पुलिसकर्मियों ने पांच महीने तक दुष्कर्म किया। डर के मारे महिला, उसका पति और परिवार के लोग गांव छोड़कर चले गए। उन्होंने कहा कि राजधानी के सरोजनी नगर में कार सवार दो युवकों ने एक व्यापारी की नकदी लूट ली। अखिलेश ने कहा कि भाजपा राज में सरकार के लोग ही महिलाओं की इज्जत तार-तार करने में लगे हैं।