Twisha Sharma Case : कोर्ट में चिल्ला रहीं गिरिबाला, जज के सामने कहा- ट्विशा के वकील ने बेटे समर्थ को हाईकोर्ट में मारा थप्पड़

0

Twisha Sharma Case : ट्विशा के पति समर्थ सिंह और सास गिरिबाला सिंह की सीबीआई रिमांड आज खत्म हो रही है, जिसके बाद उन्हें भोपाल कोर्ट में पेश किया गया है. जहां गिरिबाला अपना पक्ष खुद ही रख रही हैं. तीखी नोकझोंक के दौरान दोनों पक्षों में हाथापाई की नौबत तक आ गई.

UP Elections 2027 : कांग्रेस संग सपा लड़ेगी चुनाव, 80 सीटों पर बन सकती है बात

कोर्ट में चिल्ला रहीं गिरिबाला, जज के सामने कहा- ट्विशा के वकील ने बेटे समर्थ को हाईकोर्ट में मारा थप्पड़
सीबीआई रिमांड खत्म होने पर कोर्ट में गिरिबाला सिंह और समर्थ की हुई पेशी.

Twisha Sharma Case : ट्विशा मामले में आरोपी पूर्व जज गिरिबाला सिंह (Giribala Singh) आज कोर्ट में अपना पक्ष खुद ही रख रही हैं. इस दौरान कोर्ट रूम में जमकर बहस हो रही है. बताया जा रहा है गिरिबाला बहुत गुस्से में चिल्ला रही हैं और सीसीटीवी को लेकर बताया कि मुझे नहीं मालूम किसने बाहर किए. गिरिबाला ने कोर्ट में जज के सामने यह भी गंभीर आरोप लगाया कि ट्विशा के वकील अनुराग श्रीवास्तव ने उनके बेटे समर्थ को जबलपुर हाईकोर्ट में मारा था.

साथ ही गिरिबाला ने मांग की है कि मीडिया ट्रायल बंद हो. हम जहां जा रहे हैं, वहां मीडिया आ रही है. उसे बंद किया जाए. इस दौरान उन्होंने हमारी जान को खतरा बताया है.

इन बातों पर भी जताई आपत्ति

गिरिबाला ने सोमवार को किए गए सीन रिक्रिएशन को लेकर मीडिया को फुटेज देने पर भी आपत्ति जताई. साथ ही उन्हें जब सीबीआई कार से लेकर उनके घर पहुंची तो उन्हें उनके घर से तीन घर पहले उतार दिया था, जिसके बाद उन्हें सीबीआई पैदल घर लाई. इस पर भी उन्होंने आपत्ति जताई और कहा कि घर के सामने गाड़ी लगाई जा सकती थी.

हाथापाई की नौबत आई

सुनवाई के दौरान गिरिबाला सिंह के आरोपों पर ट्विशा के वकील अनुराग श्रीवास्तव कोर्ट भड़क गए और दोनों पक्षों के बीच जमकर नोक झोंक हुई. इस दौरान कोर्ट रूम में जज के सामने ही हाथापाई की नौबत तक आ गई.

Niti Xtreme Ultra Run : नीति घाटी में पर्यटन विकास को नई उड़ान, मुख्यमंत्री धामी ने की कई अहम घोषणाएं

LEAVE A REPLY