TET paper leak : महाराष्ट्र TET पेपर लीक केस में पुलिस को बड़ी सफलता, आरोपी वीरेंद्र गुप्ता गिरफ्तार

0

ठाणे| TET paper leak :  राज्य में चर्चित टीईटी (शिक्षक पात्रता परीक्षा) पेपर लीक मामले में बड़ी सफलता मिली है। इस मामले के मुख्य आरोपी वीरेंद्र कुमार गुप्ता को आखिरकार बिहार से गिरफ्तार कर लिया गया है। कई दिनों से उसकी तलाश की जा रही थी। भिवंडी पुलिस की विशेष टीम ने बिहार में अभियान चलाकर यह कार्रवाई की।

Cabinet Decisions : पेपर लीक के खिलाफ बड़ा कदम, मोदी कैबिनेट ने बढ़ाई सजा और जुर्माने की सीमा

जानकारी के अनुसार, गिरफ्तारी के बाद वीरेंद्र कुमार गुप्ता को बिहार से हवाई मार्ग के जरिए पुणे एयरपोर्ट लाया गया है। वहां से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उसे भिवंडी ले जाया जाएगा। इसके बाद उसे अदालत में पेश किए जाने की संभावना है।

टीईटी पेपर लीक मामले में वीरेंद्र कुमार गुप्ता की भूमिका बेहद अहम मानी जा रही है। जांच एजेंसियों को उम्मीद है कि उससे पूछताछ के दौरान पूरे पेपर लीक नेटवर्क, इसमें शामिल अन्य आरोपियों, आर्थिक लेन-देन और साजिश से जुड़े कई महत्वपूर्ण खुलासे हो सकते हैं।

भिवंडी पुलिस की इस कार्रवाई से टीईटी पेपर लीक मामले की जांच को नई गति मिलने की उम्मीद है। साथ ही, इस मामले में शामिल अन्य संदिग्धों के खिलाफ भी जल्द कार्रवाई होने की संभावना जताई जा रही है।

Himachal landslide : हिमाचल के लाहौल स्पीति में गाड़ी पर गिरी चट्टान, 13 लोगों की मौत

LEAVE A REPLY