Paper leak protest : PM मोदी के खिलाफ अभद्र पोस्ट पर दिल्ली पुलिस का एक्शन, X से मांगी अकाउंट्स की जानकारी

0

नई दिल्ली। Paper leak protest :  नीट पेपर लीक के खिलाफ CJP के विरोध-प्रदर्शन के दौरान और बाद में सोशल मीडिया पर पीएम नरेन्द्र मोदी और अन्य संवैधानिक पदों को निशाना बनाकर कथित तौर पर आपत्तिजनक पोस्ट की गई।

Trump Tariff Fear : भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, अमेरिकी सीनेट में बिल पर लगी पहली मुहर

दुर्भावनापूर्ण और मानहानिकारक सामग्री प्रसारित किए जाने के मामले में दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) को नोटिस भेजा है।

पुलिस ने एक्स से संबंधित पोस्ट और वीडियो को तत्काल हटाने या ब्लॉक करने के साथ ही उसे पोस्ट करने वाले अकाउंट की पूरी जानकारी उपलब्ध कराने को कहा है। पुलिस का कहना है कि यह सामग्री संवैधानिक पदों को निशाना बनाकर प्रसारित की जा रही है और इसकी जांच की जा रही है।

अकाउंट धारक की पूरी जानकारी मांगी

दिल्ली पुलिस ने एक्स से जिस अकाउंट से संबंधित पोस्ट या वीडियो अपलोड किया गया है, उसके रजिस्ट्रेशन से जुड़ी पूरी जानकारी मांगी है। इसमें अकाउंट धारक का पूरा नाम, पता, मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी के अलावा लॉग-इन और लॉग-आउट का समय व तारीख सहित तकनीकी विवरण शामिल हैं।

पोस्ट का रिकॉर्ड सुरक्षित रखने के निर्देश

पुलिस ने प्लेटफॉर्म से कहा है कि संबंधित पोस्ट या वीडियो से जुड़े सभी रिकॉर्ड और डिजिटल साक्ष्यों को भविष्य की जांच के लिए सुरक्षित रखा जाए। साथ ही जांच में उपयोगी कोई अन्य जानकारी भी उपलब्ध कराने को कहा गया है।

CJP प्रदर्शन के बाद बढ़ी कार्रवाई

यह कार्रवाई सीजेपी प्रोटेस्ट के बाद शुरू की गई है। प्रदर्शन से जुड़े कुछ वीडियो और पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए थे। इन्हीं में से कुछ सामग्री को लेकर शिकायत दर्ज कराई गई।

जिसमें आरोप लगाया गया कि संवैधानिक पदों के खिलाफ आपत्तिजनक, दुर्भावनापूर्ण और मानहानिकारक सामग्री प्रसारित की जा रही है। शिकायत के आधार पर दिल्ली पुलिस अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से डिजिटल साक्ष्य और संबंधित अकाउंट की जानकारी जुटा रही है।

Haridwar Kanwar Mela 2026 : कांवड़ मेले को लेकर प्रशासन हाईअलर्ट पर, 5 करोड़ कांवड़ियों के लिए 1000 सफाई कर्मी तैनात

LEAVE A REPLY