नई दिल्ली। Malviya Nagar Fire मालवीय नगर अग्निकांड मामले में आरोपी और होटल ‘फ्लोरिश स्टेज’ के मालिक लवकेश बजाज को गिरफ्तार कर बृहस्पतिवार को न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी भानु प्रताप सिंह की कोर्ट में पेश किया गया।
जहां साकेत कोर्ट ने उन्हें चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। सुनवाई के दौरान पुलिस ने चार दिनों की कस्टडी की मांग की थी, जिसे कोर्ट ने स्वीकार करते हुए फैसला दिया। होटल का मैनेजर जय मिश्रा अभी पुलिस की पहुंच से दूर है जिसकी तलाश की जा रही है।
अग्निकांड की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश (Malviya Nagar Fire)
मामले की गंभीरता को देखते हुए उपराज्यपाल ने इस पूरे अग्निकांड की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दे दिए हैं। दूसरी ओर, दिल्ली सरकार ने भी मामले की तह तक जाने और जवाबदेही तय करने के लिए एक संयुक्त समिति का गठन किया है, जो तय समय सीमा के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।
मैक्स अस्पताल पहुंचीं मुख्यमंत्री
हादसे की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री घायलों का हालचाल जानने के लिए साकेत स्थित मैक्स अस्पताल पहुंचीं। उन्होंने डॉक्टरों से बात कर घायलों को बेहतर से बेहतर इलाज मुहैया कराने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवारों को ढांढस बंधाया और आश्वासन दिया कि इस लापरवाही के लिए जो भी दोषी होगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा।
उल्लेखनीय है कि मालवीय नगर क्षेत्र के ‘फ्लोरिश स्टे” होटल में बुधवार सुबह भीषण आग लगने से 11 विदेशी नागरिक समेत कुल 21 लोगों की जान चली गई थी।
Muzaffarpur Hospital Fire : मुजफ्फरपुर के निजी अस्पताल में भीषण आग, 20 हताहत; चार मौतों की पुष्टि


















