पूर्व पीएम राजीव गांधी की 75वीं जयंती में कांग्रेसियों ने लगाई “सद्भावना दौड़”…

0

रांची : पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 75वीं जयंती के मौके पर झारखंड में कांग्रेसजन उन्‍हें श्रद्धा से याद कर रहे हैं। इस अवसर पर झारखंड कांग्रेस द्वारा आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत “सद्भावना दौड़” से हुई। रांची के मोराबादी मैदान में स्थापित महात्मा गाँधी की प्रतिमा से आरम्भ होकर शहीद स्मारक, शाहीद चौक तक हजारों प्रतियोगियों ने इस दौड़ में हिस्सा लिया।

ज़रूर पढ़ें :सीएम कमलनाथ के भांजे रतुल पुरी गिरफ्तार, 354 करोड़ रुपये के बैंक घोटाले का आरोप

मोरहाबादी मैदान से सुबह 6:30 बजे से शुरू हुई सद्भावना दौड़ रन फॉर राजीव 8 बजे शहीद स्मारक जिला स्कूल प्रांगण में समाप्त हुई । इस दौड़ में शामिल सहभागियों को पुरस्कार, सर्टिफिकेट व मोमेंटो भी दिए गए हैं। प्रथम विजेता को नगद 10 हजार रुपये, द्वितीय को 5 हजार रुपये और तृतीय को 3 हजार रुपये पुरस्कार दिया गया है।

राजीव गांधी

 

झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी आर०पी०एन सिंह, आलमगीर आलम, सुखदेव भगत, जोनल इंचार्ज अशोक चौधरी, सुबोधकांत सहाय, डॉ० इरफ़ान अंसारी, अजय नाथ शाहदेव अन्य वरिष्ठ कांग्रेस के युवा साथियों एवं हज़ारों अन्य प्रतियोगियों ने इस दौड़ में हिस्सा लिया |