Mayor chunav 2023 : दिल्ली को 22 फरवरी को मिलेगा मेयर

0
Mayor chunav 2023

नई दिल्ली। Mayor chunav 2023  22 फरवरी को राजधानी दिल्ली को महापौर मिल जाएगा। उपराज्यपाल ने निगम की बैठक के लिए 22 फरवरी की तारीख पर मुहर लगा दी है। वहीं दिल्ली नगर निगम और दिल्ली सरकार ने इसी तारीख को मेयर और उपमहापौर का चुनाव कराने के लिए 22 फरवरी का प्रस्ताव भेजा था।

Bihar Politics : बिहार के सीएम नीतीश कुमार की कांग्रेस से बड़ी अपील

साथ ही शुक्रवार को मेयर के चुनाव और MCD की पहली बैठक के लिए सुप्रीम कोर्ट ने नोटिस जारी करने का निर्देश दिया था। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि यह नोटिस 24 घंटे के भीतर ही जारी किया जाए। बता दें कि इस नोटिस में तारीख का उल्लेख करना भी जरूरी है, जिस दिन मेयर पद का चुनाव होना है।

 बीजेपी पर केजरीवाल ने साधा निशाना (Mayor chunav 2023)

अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि SC का आदेश जनतंत्र की जीत है। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट को धन्यवाद करते हुए ट्वीट में लिखा कि ढाई महीने बाद अब दिल्ली को मेयर मिलेगा। साथ ही केजरीवाल ने बीजेपी पर हमला भी किया है। केजरीवाल ने कहा कि अब ये साबित हो गया है कि LG और BJP मिलकर आये दिन दिल्ली में गैरकानूनी और असंवैधानिक आदेश पारित करते हैं।

President Murmu Madurai visit : महाशिवरात्रि मनाने मदुरै पहुंची राष्ट्रपति मुर्मू

LEAVE A REPLY