छत्तीसगढ़ में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, दो नक्सली ढेर

0
छत्तीसगढ़ में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, दो नक्सली ढेर

छत्तीसगढ़: किरंदुल थाना क्षेत्र के गुमियापाल इलाके में रविवार को पुलिस और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में पुलिस ने दो नक्सिलयों को मार गिराया है। वहीं अभी भी पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। वहीं 2 हथियार भी बरामद किए गए हैं।

यह भी पढ़ें: अमरनाथ यात्रियों का जत्था आज होगा रवाना, कल अलगाववादियों ने यात्रा पर लगाई थी रोक

जानकारी के मुताबिक दो नक्सलियों को मार गिराने के साथ साथ एक महिला नक्सली को गिरफ्तार भी किया गया है। दंतेवाड़ा एसपी अभिषेक पल्लव ने इस बात की पुष्टि की है। डीआरजी और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ गुनियापाल में हुई। मुठभेड़ में 5-5 लाख के 2 ईनामी नक्सली लीडर ढेर किए गए हैं। एक महिला नक्सली को गिरफ्तार किया गया है।