बिहार : पूर्व सीएम डॉक्टर जगन्नाथ मिश्र का दिल्ली में निधन, लंबे समय से थे बीमार

0

पटना : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्रा का सोमवार को निधन हो गया। पिछले कई दिनों से जगन्नाथ मिश्रा का दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था। 82 साल के जगन्नाथ मिश्रा तीन बार बिहार के मुख्यमंत्री रहे थे।

ज़रूर पढ़ें :तस्वीरें : अपने जिगर के टुकड़े को तिरंगे में लिपटा देख फफक पड़ी मां….

1975 में वह पहली बार बिहार के…

1975 में वह पहली बार बिहार के मुख्यमंत्री बने थे। दूसरी बार 1980 और आखिरी बार 1989 से 1990 तक बिहार के मुख्यमंत्री रहे। उन्हें 90 के दशक के दौरान केंद्रीय कैबिनेट में भी जगह मिली थी। उनके निधन पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दुख जताया है। बिहार में डॉक्टर मिश्र का नाम बड़े नेताओं के तौर पर जाना जाता है । कांग्रेस छोड़ने के बाद, वह राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए और फिर जनता दल (यूनाइटेड) में भी शामिल हुए।

चारा घोटाला मामले में 44 अन्य लोगों के साथ…

30 सितंबर 2013 को रांची में एक विशेष केंद्रीय जांच ब्यूरो ने चारा घोटाला मामले में 44 अन्य लोगों के साथ उन्हें भी दोषी ठहराया। उन्हें चार साल की कारावास और 200,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया था। बाद में उन्हें जमानत पर बरी कर दिया गया था।