Assembly-Elections 2026 : असम में बीजेपी को बंपर बढ़त, बंगाल में TMC को झटका; जानिए पाचों राज्यों का हाल

0

नई दिल्ली। Assembly-Elections 2026 : पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरलम और पुडुचेरी विधानसभा चुनाव 2026 की वोटों की गिनती जारी है। शुरुआती रुझानों में बंगाल में टीएमसी और बीजेपी में कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। दोनों पार्टियों ने सेंचुरी लगा दी है। असम में भाजपा, तमिलनाडु में डीएमके, केरल में कांग्रेस आगे चल रही हैं।

Women’s T20 World Cup : विश्व कप के लिए भारतीय महिला टीम का आज होगा एलान, क्या किसी नए चेहरे को मिलेगा मौका?

पश्चिम बंगाल में 293 सीटों पर काउंटिंग हो रही है। शुरुआती रुझानों में टीएमसी और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। कभी भाजपा आगे हो रही तो कभी तृणमूल। वहीं असम की 126 सीटों पर एकतरफा मामला देखने को मिल रहा है और यहां भाजपा आगे चल रही है।

तमिलनाडु में टीवीके ने चौंकाया

तमिलनाडु में एक्टर विजय की पार्टी टीवीके जबरदस्त प्रदर्शन करती नजर आ रही है। उसने सत्ताधारी डीएमके को पछाड़ते हुए 82 सीटों पर बढ़ बनाई हुई है, जबकि डीएमके 58 सीटों पर आगे चल रही है।

केरलम में कौन आगे?

केरलम की 140 सीटों पर वोटों की गिनती हो रही है और कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूडीएफ आगे चल रही है। वहीं लेफ्ट पीछे चल रही है।

पुडुचेरी की 30 सीटों पर मतगणना हो रही है और यहां बीजेपी ने बंपर बढ़त बना रखी है।

LPG Crisis : कमर्शियल के बाद अब घरेलू रसोई गैस के बढ़ सकते हैं दाम, जानें क्या है वजह

LEAVE A REPLY