यूपी में बाढ़ : वाराणसी में गंगा नदी का जल स्तर खतरे के निशान से पार

0
galaxymedia-flood
galaxymedia-flood

लखनऊ:पहाड़ों के साथ ही मध्य प्रदेश में बारिश के कारण उत्तर प्रदेश की नदियां कहर बरपा रही हैं। प्रदेश की हर बड़ी नदी उफान पर है। गंगा नदी के साथ ही यमुना व घाघरा में लगातार बढ़ते जल स्तर से वाराणसी, प्रयागराज व बलिया बाढ़ की चपेट में हैं। पूर्वांचल इन दिनों नदियों में लगातार बढ़ते पानी के कारण बाढ़ की जद में है।

https://galaxymedia.co.in/?p=42011

वाराणसी में लगातार बढ़ रही गंगा नदी का जल स्तर बुधवार को खतरे के निशान को पार कर गया। वाराणसी में बाढ़ से 53 गांव के अलावा कई कालोनी और मोहल्ले प्रभावित हैं। लोग अपने-अपने घर को छोड़कर सुरक्षित ठिकाने पर जा रहे हैं। जिला प्रशासन भी लगातार इनकी देखभाल में लगा है।

नदियों के किनारे के क्षेत्रों में कहर बरपाती लहरें लगातार कटान

गंगा नदी तो वाराणसी, गाजीपुर और बलिया जिले में खतरे का निशान पार कर चुकी है। नदियों के किनारे के क्षेत्रों में कहर बरपाती लहरें लगातार कटान कर रही हैं। जिसके कारणों सैकड़ों बीघा फसल पानी में समा गई है। वाराणसी में वरुणा नदी में भी उफान आने के बाद तटवर्ती इलाकों में सैकडों मकान पानी में डूब चुके हैं। वहीं कई घरों में दुश्वारी बढऩे के बाद लोग पलायन भी करने लगे हैं।

वाराणसी में गंगा की लहरों ने शहर में प्रवेश कर लिया तो गलियों में नाव चलने लगी। एनडीआरएफ की टीम लोगों को उनके घरों से सुरक्षित निकालने में लगी हुई है। वाराणसी में वर्ष 2013 के बाद यह पहला मौका है जब गंगा ने वाराणसी में खतरा बिंदु को पार कर लिया है।बुधवार की सुबह 11 बजे तक गंगा नदी खतरा बिंदु पार करने के बाद 71.45 मीटर तक पहुंच चुकी हैं। इस लिहाज से गंगा इस समय खतरे के निशान से 19 सेंटीमीटर ऊपर हैं और प्रति घंटे गंगा में बढ़ाव की गति एक सेंटीमीटर है। अगर अगले चौबीस घंटों तक यह गति जारी रही तो कई अन्य कालोनियों में भी गंगा का पानी भर जाएगा और स्थिति काफी भयावह हो जाएगी। खतरे का निशान 71.262 मीटर है। गंगा खतरे के निशान को पार करके बह रही है। 1978 की बाढ़ में अधिकतम जलस्तर 73.901 मीटर रहा था।

बलिया सबसे अधिक प्रभावित

पूर्वांचल में सबसे बुरी स्थिति बलिया जिले की है जहां पर गंगा की लहरों ने पहले दुबे छपरा रिंग बंधे पर तबाही मचायी और तटबंध टूटने के बाद सौ से अधिक गांव बाढ़ के पानी में फंस गए हैं। इसके अलावा भी रिंग बंधा कई अन्य जगहों पर कटाव की जद में आ चुका है जिसकी वजह से प्रशासन ने गावों में अलर्ट जारी किया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को बलिया में बाढग़्रस्त क्षेत्रों का दौरा करने के साथ ही हवाई सर्वेक्षण भी किया है। बाढ़ पीडि़तों को राहत सामग्री वितरित करने के साथ ही अधिकारियों को सभी को सुरक्षित रखने का निर्देश भी जारी किया था।

गाजीपुर में कई निचले इलाकों में बाढ़ की वजह से कई गांवों का संपर्क टूट चुका है और जिला प्रशासन बाढ प्रभावित इलाकों में राहत सामग्री भेजने के साथ ही प्रभावित लोगों को सुरक्षित उनके घरों ने निकालने भी लगी है। मीरजापुर और भदोही में गंगा ने चेतावनी बिंदु पार कर लिया है और खतरे की ओर रुख है।

मध्य प्रदेश में भारी बरसात के बाद वहां की नदियां तबाही मचा रही हैं। चंबल सहित कई प्रमुख नदियों के बांध भारी बाढ़ के कारण खोलने पड़े तो वहां का पानी इटावा जिले में यमुना के रास्ते होते हुए प्रयागराज में गंगा में आ मिला। इसके बाद से आगे गंगा में आया यह जल सैलाब पूर्वांचल में तबाही मचाने लगा है।

https://galaxymedia.co.in/?p=42008

LEAVE A REPLY