डिप्टी सीएम होंगे अजीत पवार, आदित्य को मिल सकता है CMO

0
glaxymedia-ajit-pawar
glaxymedia-ajit-pawar

मुंबई। Maharashtra Cabinet Expansion महाराष्ट्र सरकार अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। सरकार में शामिल हुए नये मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह सोमवार (30 दिसंबर) को होगा। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार महाराष्ट्र में पीएमओ (PMO) की तर्ज पर सीएमओ (CMO) बनाये जाने की भी खबर आ रही हैं। सीएमओ के मुख्यमंत्री कार्यालय के सभी कामकाज को संभालेगा। गौरतलब है कि इस बार कैबिनेट में मुंबई से किसी विधायक को मंत्री नहीं बनाया जा रहा है, सिर्फ आदित्य ठाकरे को ही ये खास मौका दिया गया है। इसके लिए शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे को बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। जो उन्हें भविष्य के लिए और मजबूत बनायेगी।

https://galaxymedia.co.in/?p=42386

ज्ञात हो कि महाराष्ट्र में कुल 36 मंत्री आज शपथ लेने वाले हैं जिनमें से 25 कैबिनेट मंत्री (Cabinet Minister) होंगे, जबकि 10 राज्य मंत्री होंगे। अजित पवार (Ajit Pawar) उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। कैबिनेट मंत्रियों की लिस्ट में आदित्य ठाकरे (Aaditya Thackeray), नवाब मलिक, धनंजय मुंडे का नाम भी शामिल है।

मिली जानकारी के अनुसार

मिली जानकारी के अनुसार शिवसेना से आदित्य ठाकरे का मंत्री बनना लगभग तय हो चुका है। आदित्य ठाकरे ने पहली बार चुनाव लड़ा है और वर्ली से विजयी रहे हैं। इसके अलावा शिवसेना के उदय सामंत, अब्दुल सत्तार, शंकर गडख, अनिल परब, संदीपन भूमरे, शंभुराज देसाई, येदगाउकर, संजय राठौड़, गुलाब पाटिल, दादा भूसे के शामिल होने की संभावना जतायी जा रही है।

महाराष्ट्र मंत्रिमंडल का विस्तार क्षेत्रीय और जातीय समीकरणों के आधार पर हो रहा है। ये कोशिश की गई है कि महाराष्ट्र के सभी क्षेत्रों को मंत्रिमंडल में बराबरी से प्रतिनिधित्व मिले। मिली जानकारी के अनुसार 36 नये मंत्रियों को उद्धव ठाकरे मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है। इसे देखते हुए विदर्भ, मराठवाड़ा, पश्चिम महाराष्ट्र, कोंकण और मुंबई, जातीय आधार पर मराठा, अनुसूचित जाति एवं जनजाति, ओबीसी और अल्पसंख्यक वर्ग के कोटे तय किए गए हैं।

कांग्रेस ने अपने मंत्रियों की सूची जारी कर दी है, सूची के अनुसार अशोक चव्हाण, केसी पाडवी, विजय वादी तिवारी, अमित देशमुख, सुनील केदार, यशोमति ठाकुर, वर्षा गायकवाड़, असलम शेख, सतेज पाटिल और विश्वजीत कदम आज महाराष्ट्र सरकार में मंत्री पद की शपथ लेंगे।

मुंबई में शपथ ग्रहण समारोह दोपहर 1 बजे होगा

मुंबई में शपथ ग्रहण समारोह दोपहर 1 बजे होगा। शपथ ग्रहण समारोह राजभवन के स्थान पर ।महाराष्ट्र विधानसभा भवन के प्रांगण में किया जाएगा। ज्ञात हो कि मंत्रियों की लिस्ट के फाइनल न होने की वजह से मंत्रिमंडल विस्तार टलता रहा है। आज होने वाले विस्तार पर सबकी नजर इस बात पर टिकी हुई है कि एनसीपी से डिप्टी सीएम का चेहरा कौन होगा और क्या कांग्रेस को उप मुख्यमंत्री का पद मिल सकेगा? एनसीपी नेता अजित पवार को लेकर अभी सस्पेंस बना हुआ है।

https://galaxymedia.co.in/?p=42383

LEAVE A REPLY