ऐश्वर्या पर आपत्तिजनक ट्टीट करने से बुरे फंसे विवेक, इस ऑर्गेनाइजेशन ने अपने इवेंट से किया बाहर

0
ऐश्वर्या पर आपत्तिजनक ट्टीट करने से बुरे फंसे विवेक, इस ऑर्गेनाइजेशन ने अपने इवेंट से किया बाहर

मुंबई: बॉलीवुड़ एक्टर विवेक ओबेरॉय ने सोमवार को ऐश्वर्या राय बच्चन पर एक आपत्तिजनक मीम सोशल मीडिया पर शेयर किया था, जिसमें उन्होंने ऐश्वर्या राय बच्चन की निजी जिंदगी का एग्जिट पोल दिखाया था। हालांकि इस ट्टीट के बाद विवेक ने ऐश्वर्या राय से माफी भी माग ली थी, और उसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया इस ट्टीट को डिलीट भी कर दिया था। लेकिन बावजूद इसके भी विवेक ओबेरॉय की मुश्किले कम होने का नाम नहीं ले रही है। इस मीम के बाद विवेक की चारों तरफ कड़ी आलोचनाएं हो रही हैं। इतना ही नहीं ऐश्वर्या राय पर असंवेदनशील ट्वीट के बाद एक चैरिटी ऑर्गेनाइजेशन (स्माइल फाउंडेशन) ने विवेक ओबेरॉय को अपने इवेंट से ड्रॉप कर दिया है।

यह भी पढ़ें: मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, यूपी के कई इलाकों में बारिश की बौछारों के साथ चलेगी तेज अंधड़

चैरिटी ऑर्गेनाइजेशन ने एक बयान में लिखा, ”विवेक ओबेरॉय की सोशल मीडिया पोस्ट के आधार पर स्माइल फाउंडेशन सेलेब्रिटी से खुद को अलग करता है। विवेक को DLF Promenade में ओडिशा फानी चक्रवात के लिए फंड रेजिंग इवेंट का हिस्सा बनना था। हमारा संस्थान महिला शक्तिकरण के लिए स्टैंड करता है। विवेक ओबेरॉय का बयान हमारी विचारधारा के साथ मेल नहीं खाता है।”