लंदन में गाय का दूध निकालते दिखे तैमूर अली खान, तस्वीरें हो रही वायरल

0
लंदन में गाय का दूध निकालते दिखे तैमूर अली खान, तस्वीरें हो रही वायरल

मुंबई: अपनी क्यूटनस की वजह से चर्चाओं में रहने वाले करीना कपूर और सैफ अलीखान के बेटे तैमूर अली खान एक बार चर्चाओं में आ गए हैं। इस बार उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रही है, तैमूर की इस तस्वीर को उनके फैंस काफी पंसद कर रहे हैं। दरअसल, इस तस्वीर में तैमूर गाय का दूध निकालते हुए नजर आ रहे हैं हालांकि यहां आपकों बता दें कि यह कोई असली गाय नहीं बल्कि गाय की सिर्फ डेमी है।

यह भी पढ़ें: बढ़ती उम्र से अब सलमान खान को भी लगने लगा डर, इंटरव्यू में किया ये खुलासा

तैमूर की इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर लोग काफी पसंद भी कर रहे हैं, जिसमें गाय को देख तैमूर खुद को रोक न सका और बन गया ग्वाला। बहरहाल क्यूटनस की वजह से तैमूर की हर तस्वीर सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल होती है। उनको लोगों का प्यार भी बहुत मिलता है।

https://www.instagram.com/p/B0QbDZvlC22/