मुंबई: शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी की फिल्म कबीर सिंह ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी कमाई से सबको चौंका दिया है। फिल्म ने साल 2019 की सभी फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। शाहिद की इस फिल्म ने शुरुआती दौर में ही बॉक्स ऑफिस पर अपनी अच्छी पकड़ बनाई। इसके साथ ही शाहिद कपूर के करियर की यह पहली सोलो फिल्म है जिसने 200 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली है। उम्मीद जताई जा रही है कि फिल्म 250 करोड़ का आंकडा पार करेगी।
यह भी पढ़ें: लखनऊ-अयोध्या हाइवे पर तेल से भरा टैंकर बेकाबू होकर पलट, लगी भीषण आग, 12 लोग झुलसे
शाहिद कपूर के करियर की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हुई कबीर सिंह नए रिकॉर्ड कायम कर रही है। फिल्म 13वें दिन मतलब बुधवार को 200 करोड़ क्लब में पहुंच चुकी है। मंगलवार को 8.31 करोड़ रुपये की कमाई कर फिल्म ने कुल कमाई 198.95 कर ली थी। और बुधवार को 200 करोड़ का आंकड़ा बड़ी आसानी से पार कर लिया।
.jpeg)









.jpeg)












