Oscars 2023 : नाटू-नाटू ने ऑस्कर जीतकर रचा इतिहास

0
Oscars 2023

नई दिल्लीOscars 2023 :  95वां अकादमी ऑस्कर 2023 में एसएस राजामौली की फिल्म ‘आरआरआर’ के गाने ‘नाटू-नाटू’ ने जीत हासिल की। इसके अलावा गुनीत मोंगा की ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ ने भी ऑस्कर 2023 में अवॉर्ड अपने नाम किया। अकादमी अवॉर्ड्स के अलावा रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की हालिया रिलीज फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ को लेकर भी अच्छी खबर आई।

Badrinath Highway Closed : बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर आया भारी मलबा

ऑस्कर 2023 नाटू-नाटू ने जीता

एक बार फिर दुनियाभर में एस एस राजामौली की ‘आरआरआर’ ने इतिहास रच दिया है। विदेशों में लगातार अपनी सफलता का परचम लहरा रही ‘आरआरआर’ के गाने ‘नाटू-नाटू’ को हॉलीवुड के टॉप गानों के साथ ‘ऑस्कर अवॉर्ड्स 2023’ के लिए नॉमिनेट किया गया था। अब राम चरण और जूनियर एनटीआर के इस गाने ने सभी गानों को पछाड़कर बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग कैटेगरी में जीत हासिल की है। यहां पढ़ें पूरी खबर…

‘आरआरआर’ की टीम को नरेंद्र मोदी ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई नेताओं ने बधाई दी आरआरआर की टीम को बधाई दी है। एस राजामौली की फिल्म आरआरआर का गाना ‘नाटू-नाटू’ दुनियाभर में अपनी सफलता का परचम लहरा रहा है। गाने-गाने को बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। फिल्म को मिले पुरस्कार के बाद सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लग गया है।

‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ ने भी जीता अवॉर्ड (Oscars 2023)

इस बार ऑस्कर भारतीय सिनेमा के लिए तीन भारतीय फिल्में ऑस्कर के लिए नॉमिनेट हुई थी। इनमें शॉर्ट डॉक्यूमेंट्री ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’, एस एस राजामौली के निर्देशन में बनी फिल्म ‘आरआरआर’ और ‘ऑल दैट ब्रीद्स’ नॉमिनेट का नाम शामिल है। ‘ऑल दैट ब्रीथ्स’ इस रेस से बाहर हो गई, लेकिन गुनीत मोंगा की शॉर्ट डॉक्यूमेंट्री फिल्म ने ‘ऑस्कर अवॉर्ड्स 2023’ में अपनी सफलता का डंका बजाया।

प्रेजेंटर बनकर दीपिका पादुकोण ने लूटी वाहवाही

बता दें कि इस साल 95वें अकादमी अवॉर्ड में दीपिका ने नाटू-नाटू के डांस परफॉर्मेंस की घोषणा की। इस इवेंट में एक्ट्रेस ब्लैक कलर का लॉन्ग गाउन में बेहद खूबसूरत लग रही थी। 2023 ऑस्कर में ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ और ‘आरआरआर’ के अलावा भारतीयों के लिए एक और बात आकर्षण का केंद्र रही और वो है एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण।

फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ बॉक्स ऑफिस पर छप्पर फाड़ कमाई

रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की हालिया रिलीज फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ बॉक्स ऑफिस पर छप्पर फाड़ कमाई कर रही हैं। होली पर रिलीज हुई फिल्म को थिएटर्स में अब पांच दिन हो चुके हैं। ‘तू झूठी मैं मक्कार’ ने शानदार ओपनिंग के बाद पहले वीकेंड पर भी अच्छा कलेक्शन किया है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के अनुसार, ‘तू झूठी मैं मक्कार’ ने पांच दिनों में लगभग 70 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।

Badrinath Highway Closed : बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर आया भारी मलबा

LEAVE A REPLY