Chhichhore Box Office Collection Day 11: सुशांत-श्रद्धा की ‘छिछोरे’ 100 करोड़ से बस इतना दूर, जानिए अब तक की कमाई

0
galaxymedia-chhichhore
galaxymedia-chhichhore

नई दिल्ली,सुशांत सिंह राजपूत और श्रद्धा कपूर की फ़िल्म छिछोरे बॉक्स ऑफ़िस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए आगे बढ़ी रही। रिलीज़ के महज़ 10 दिनों में फ़िल्म 100 करोड़ क्लब की दहलीज़ पर पहुंच गयी है। ख़ास बात यह है कि आयुष्मान खुराना की ड्रीम गर्ल से कड़ी चुनौती मिलने के बाद भी छिछोरे अपना दम दिखा रही है।

छिछोरे 100 करोड़ के आंकड़े को पार कर जाएगी

6 सितम्बर को छिछोरे रिलीज़ हुई थी। फ़िल्म को लेकर बहुत अधिक हाइप नहीं थी, मगर वक़्त के साथ फ़िल्म को लेकर दर्शकों के बीच लोकप्रियता बढ़ती गयी। फ़िल्म का दूसरा हफ़्ता चल रहा है और बॉक्स ऑफ़िस पर बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है। दूसरे शुक्रवार को छिछोरे ने 5.43 करोड़ का कलेक्शन किया था, जबकि शनिवार को 9.42 करोड़ और रविवार को 10.47 करोड़ जमा किये थे। दूसरे सोमवार को भी फ़िल्म के कलेक्शंस अच्छे रहे और 4.02 करोड़ जमा किये थे। अब 11 दिनों बाद छिछोरे 98.08 करोड़ जमा कर चुकी है, यानि 100 करोड़ क्लब में एंट्री के लिए फ़िल्म को महज़ 1.92 करोड़ और चाहिए। आज (17 सितम्बर) को छिछोरे 100 करोड़ के आंकड़े को पार कर जाएगी।

302 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं

छिछोरे को पहले साहो की चुनौती का सामना करना पड़ा था, जो 30 अगस्त को रिलीज़ हुई थी। 13 अगस्त को छिछोरे के सामने ड्रीम गर्ल की चुनौती आ गयी, जो बॉक्स ऑफ़िस पर जमकर कमाल दिखा रही है। मगर, छिछोरे अपने दम पर आगे बढ़ी रही है। सुशांत सिंह राजपूत के करियर की यह दूसरी फ़िल्म होगी, जो 100 करोड़ क्लब में पहुंचेगी। इससे पहले 2016 में आयी एमएस धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी ने 133 करोड़ से अधिक बॉक्स ऑफ़िस पर जमा किये थे। अगर 2019 की बात करें तो 100 करोड़ पार करने वाली 10वीं फ़िल्म है।

नितेश तिवारी निर्देशित फ़िल्म कुछ दोस्तों की कहानी है, जो पढ़ाई पूरी करने के बाद एक ख़ास मक़सद के लिए कई साल बाद मिलते हैं। फ़िल्म को क्रिटिक्स ने भी अच्छे नंबर दिये थे।

 

LEAVE A REPLY