अमरनाथ यात्रियों का जत्था आज होगा रवाना, कल अलगाववादियों ने यात्रा पर लगाई थी रोक

0
अमरनाथ यात्रियों का जत्था आज होगा रवाना, कल अलगाववादियों ने यात्रा पर लगाई थी रोक

श्रीनगर: शनिवार को अलगाववादियों के बंद आह्वान पर अमरनाथ यात्रा पर रोक लग गई है। जिसके बाद आज सुबह तड़के बम-भोले के जयकारों के साथ आधार शिविर भगवती नगर जम्मू से अमरनाथ यात्रियों का जत्था रवाना होगा। कल यात्रा पर रोक लगने की वजह से विभिन्न हिस्सों पर हजारों यात्री फंसे हुए थे। जिससे यात्रियों को भी कई सारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।

यह भी पढ़ें: सीएम योगी आदित्यनाथ आज मुजफ्फरनगर दौरे पर, स्वामी कल्याणदेव की 15 वीं पुण्यतिथि में होंगे शामिल

जिसके बाद आज सुचारू रूप से यात्रियो के लिए रास्ता खोल दिया गया है। शनिवार को यात्रा पर रोक लगने की वजह से रविवार को यात्रियों की संख्या में काफी बढ़ोत्तरी हो गई है। इस बीच पारंपरिक बालटाल और पहलगाम ट्रैक से यात्रा जारी रही। यात्रा रोकने के बावजूद यात्रियों का ऑन स्पॉट पंजीकरण जारी रहा है।