लखनऊ: लोकसभा चुनाव 2019 के अंतिम चरण के लिए आज 8 राज्यों की 59 सीटों पर मतदान जारी है। सुबह से ही मतदाता उत्साह के साथ अपने मत का प्रयोग कर रहे हैं। वहीं यूपी में भी आज वाराणसी व गोरखपुर सहित 13 सीटों पर मतदान जारी है। यूपी की 13 सीटों पर शाम पांच बजे तक 47.21 प्रतिशत मतदान हुआ। सातवें चरण में प्रदेश की महाराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, बांसगांव, घोसी, सलेमपुर, बलिया, गाजीपुर, चंदौली, वाराणसी, मिर्जापुर व राबट्र्सगंज में मतदान हो रहा है।
यह भी पढ़ें: वोटिंग के बीच अमरिंदर का बड़ा बयान, कहा- सिद्धू मुझे हटाकर बनाना चाहते हैं पंजाब के सीएम
























