चंद्रयान 2 की सफल लॉन्चिंग पर चीन ने भारत को दी बधाई, कही ये बात

0
चंद्रयान 2 की सफल लॉन्चिंग पर चीन ने भारत को दी बधाई, कही ये बात

दिल्ली: भारत ने एक बार फिर पूरे देश में ही नहीं बल्कि विदेश में भी बड़ी सफलता अपने नाम की है। चंद्रयान-2 की सफल लॉन्चिंग के बाद विदेशी देशों से भी भारत को बधाईयां मिल रही है। बता दें कि चीन ने चंद्रयान-2 की सफल लॉन्चिंग पर भारत को बधाई दी है। चीन ने इसरों की तारीफ करते हुए सोमवार को भारत के साथ मिलकर अंतरिक्ष में काम करने की इच्छा व्यक्त की है। वहीं चीन ने आगे कहा कि दोनों देश मिलकर अंतरिक्ष स्टेशन बनाने समेत कई अंतरिक्ष कार्यक्रमों को आगे बढ़ाएंगे।

यह भी पढ़ें: यमुनोत्री के दर्शन कर लौट रहे हरियाणा के तीर्थयात्री की कार खाई में गिरी, मौके पर मौत

बता दें कि भारत ने सोमवार को अपने दूसरे चंद्र अभियान चंद्रायन-2 को सफलतापूर्वक GSLV-Mk3-M1 रॉकेट के जरिए श्रीहरिकोटा से लॉन्च किया। भारत का मकसद चांद के दक्षिणी ध्रुव पर रोवर उतारकर वहा के हालात की जानकारी इकट्ठी करना है।विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने भारत को बधाई देते हुए कहा कि चंद्रमा सहित बाहरी अंतरिक्ष की खोज सभी मनुष्यों का सामान्य हित में किया जाने वाला काम है। भारत को सभी इसमें अपना योगदान देना चाहिए।