Uttarakhand Forest Fire: उत्तराखंड में 50 प्रतिशत जले कुमाऊं के जंगल

0

हल्द्वानी: Uttarakhand Forest Fire उत्तराखंड में फारेस्ट फायर सीजन (Uttarakhand Forest Fire) को दो महीने एक सप्ताह बीत चुका है। 15 जून तक का समय वन विभाग के लिए चुनौतियों वाला है। आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश की अलग-अलग डिवीजनों में अभी तक 1205.81 हेक्टेयर जंगल जल चुका है। इस आंकड़े बढ़ाने में कुमाऊं की चार डिवीजनों की आग सबसे बड़ी वजह है।

Cabinet Minister Rekha Arya: ने की उपभोक्ता मामले विभाग की बैठक

बुधवार तक 262.65 जंगल को नुकसान

अल्मोड़ा वन प्रभाग, बागेश्वर वन प्रभाग, पिथौरागढ़ वन प्रभाग और सिविल सोयम डिवीजन अल्मोड़ा में मिलाकर अब तक 640 हेक्टेयर जंगल जला है। वनकर्मियों से लेकर अफसर तक आग की इन घटनाओं से परेशान है। कुमाऊं की अल्मोड़ा डिवीजन में आग की स्थिति सबसे ज्यादा खराब है। यहां बुधवार तक 262.65 जंगल को नुकसान पहुंच गया था।

सिविल सोयम डिवीजन अल्मोड़ा में 87.25 हेक्टेयर, बागेश्वर डिवीजन मेंं 112.85 हेक्टेयर और पिथौरागढ़ डिवीजन में 178.25 हेक्टेयर जंगल आग की चपेट में आया। इन चारों डिवीजन में चीड़ वन होना भी आग लगने की मुख्य वजह है।

मौसम में नमी की मात्रा का खत्म होना और भौगोलिक परिस्थितियों के चलते भी आग तेजी से आगे बढ़ती है। ऐसे में 15 जून तक संकट की स्थिति रहेगी। वन प्रभाग, सिविल डिवीजन और वन्यजीव आरक्षित क्षेत्र मिलाकर उत्तराखंड में अभी तक 836 जगहों पर जंगलों में आग लग चुकी है। कई जंगल ऐसे है जहां कई दिनों तक आग सुलगती रही।

खो दिए साढ़े 15 हजार पेड़

उत्तराखंड के जंगलों में लगी आग से अभी तक साढ़े 15 हजार पेड़ जलकर राख हो चुके हैं। इसके अलाव 19 हेक्टेयर से अधिक प्लांटटेशन एरिया में नुकसान हुआ। पर्यावरणीय क्षति का आंकलन 33 लाख पार हो चुका है।

UP Board Exam Pattern: उत्तर प्रदेश में बदला बोर्ड परीक्षाओं का पैटर्न

LEAVE A REPLY