मानसून के साथ प्रदेश मे डेंगू ने भी दी दस्तक, अब तक इतने मरीजों में हो चुकी पुष्टि

0
मानसून के साथ प्रदेश मे डेंगू ने भी दी दस्तक, अब तक इतने मरीजों में हो चुकी पुष्टि

देहरादून: उत्तराखंड मे मानसून के दस्तक देते ही डेंगू जैसी भयानक बीमारी ने भी दस्तक दे दी है। राजधानी देहरादून के चार और मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। स्वास्थय विभाग की तमाम कोशिशों के बाद भी डेंगू का डंक कमजोर नहीं हो रहा। राजधानी देहरादून में भी डेंगू के नए मरीज आए दिन सामने आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें: देहरादून: मां-बाप ने PUBG खेलने से किया मना तो घर छोड़कर भागे 5 छात्र, पुलिस ने यहां से किया बरामद

इनमें तीन मरीज 30 साल से कम उम्र के हैं। दून में अब तक 21 मरीजों में डेगू की पुष्टि हो चुकी है, जबकि अन्य जनपदों से भी चार मरीजों में डेगू की पुष्टि हो चुकी है। मानसून आने के बाद प्रदेश में अब तक 25 मरीजों को डेंगू का डंक लग चुका है। इनमें 13 पुरुष व 12 महिलाएं सामने हैं। डेगू के बढ़ते असर को देखते हुए सरकारी व निजी अस्पतालों को अलर्ट पर रखा गया है।