7 जून राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन….

0

मेष (Aries): यात्रा देशाटन की स्थिति आ सकती है। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। दूसरों से सहयोग लेने में सफल होंगे। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा।

वृष (Taurus): कुछ पारिवारिक समस्याएं आ सकती हैं। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। सामाजिक एवं रचनात्मक कार्य में रुचि बढ़ेगी।

मिथुन (Gemini): पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। शासन सत्ता से तनाव मिल सकता है। चल या अचल संपत्ति के मामले में समझौता करना हितकर होगा। उच्च अधिकारी का सहयोग मिलेगा।

कर्क (Cancer): संपत्ति बनाने के लिए कर्ज की प्रक्रिया में सफलता मिलेगी। विरोधी भी सक्रिय होंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। पारिवारिक सहयोग से कार्य में सफलता मिलेगी।

सिंह (Leo): पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। सामाजिक कार्यो में रुचि ले सकते हैं। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। संबंध प्रगाढ़ होंगे।

कन्या (Virgo): निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। रिश्तों में मजबूती आएगी। धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। रुके हुए कार्य पूरे होंगे।

तुला (Libra): आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। पिता या धर्म गुरु से सहयोग रहेगा, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होंगे।

वृश्चिक (Scorpio): वाहन चलाते समय सावधानी रखें। साथ ही साथ रुपये-पैसे के लेन-देन में सावधानी रखें। मांगलिक या पारिवारिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। यात्रा देशाटन की स्थिति बन रही है।

धनु (Sagittarius): रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। विरोधी सक्रिय रहेंगे। सतर्क रहकर विरोधी से बचा जा सकता है। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

मकर (Capricorn): आपकी राशि पर शनि की साढ़े साती चल रही है, हनुमान जी की उपासना हितकर होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की जरूरत है। धार्मिक कार्यो में मन लगाने से लाभ मिलेगा।

कुंभ (Aquarius): यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। आर्थिक तनाव बढ़ेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। धन, यश, कीर्ति और सम्मान की दिशा में प्रगति होगी।

मीन (Pisces): रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। किसी पारिवारिक सदस्य के कारण तनाव मिल सकता है। व्यर्थ की उलझनों से बचने की कोशिश करें।